Thursday, April 16, 2026
Entertainment

‘तारक मेहता…’ की पुरानी ‘अंजलि भाभी’ का फूटा गुस्सा, फेक ID चलाने वालों को दी चेतावनी- ‘इंस्पेक्टर की बेटी हूं, रेड मारूंगी’

Neha Mehta News: छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सालों तक ‘अंजलि भाभी’ बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस नेहा मेहता इन दिनों काफी चर्चा में हैं. 5 साल के लंबे ब्रेक के बाद नेहा ने ‘इत्ती सी खुशी’ के साथ टीवी की दुनिया में धमाकेदार वापसी की है, लेकिन इस बार चर्चा उनके नए शो के साथ-साथ उनके कड़े तेवरों की भी हो रही है. हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान नेहा ने उन लोगों को जमकर लताड़ लगाई है, जो उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बना रहे हैं.

‘तारक मेहता…’ की पुरानी ‘अंजलि भाभी’ का फूटा गुस्सा, फेक ID चलाने वालों को दी चेतावनी- ‘इंस्पेक्टर की बेटी हूं, रेड मारूंगी’
‘तारक मेहता…’ की पुरानी ‘अंजलि भाभी’ का फूटा गुस्सा, फेक ID चलाने वालों को दी चेतावनी- ‘इंस्पेक्टर की बेटी हूं, रेड मारूंगी’

ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से ढेरों फेक आईडी और फैन पेज चल रहे हैं. नेहा का कहना है कि ये लोग उनके नाम का सहारा लेकर पैसे कमा रहे हैं. एक्ट्रेस ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, “हमसे ज्यादा तो सोशल मीडिया पर हमारी फेक आईडी और फैन पेज नजर आ रहे हैं. वही लोग इन पेजेस के जरिए कमाई भी कर रहे हैं. हम तो एक तरह से सोशल वर्क ही कर रहे हैं कि उन्हें कमाने दे रहे हैं. पर जिस दिन मैंने रेड डाली, उस दिन सबका हाल खराब हो जाएगा. भूलिए मत कि मैं एक इंस्पेक्टर की बेटी हूं, इसलिए जरा संभलकर रहें.”

लंबे ब्रेक के बाद नई पारी की शुरुआत

नेहा मेहता ने करीब पांच साल बाद टीवी पर वापसी की है. वो नए शो ‘इत्ती सी खुशी’ में एक काठियावाड़ी मां का किरदार निभा रही हैं, सीरियल में उनका नाम हेतल है. उनका ये नया अवतार उनके पुराने वाले लुक से बिल्कुल अलग है. नेहा ने बताया कि उन्होंने ये रोल इसलिए चुना क्योंकि ये किरदार काफी दिलचस्प है और इसके जरिए उन्हें समाज को एक नई कहानी सुनाने का मौका मिलेगा.

आर्ट्स में मास्टर और क्लासिकल डांसर हैं नेहा

बहुत कम लोग जानते हैं कि नेहा मेहता असल जिंदगी में काफी पढ़ी-लिखी हैं. उनके पास परफॉर्मिंग आर्ट्स में मास्टर डिग्री है और वह एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply