लखनऊ। मानस ने अपनी पत्नी दिव्या की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। वे अलग रह रहे थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, पुलिस ने डीवीआर जब्त किया।
मानस ने बहन की सुरक्षा के लिए बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पूरी घटना कैमरे में कैद है। ममेरे भाई अंशु मिश्र के मुताबिक व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। मानस पिछले तीन माह से ऑडिट के सिलसिले में बाहर थे। दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्र यूट्यूबर हैं। उन्होंने बताया कि बहन दिव्या पति की हरकतों की वजह से अलग रह रही थी। नवंबर 2025 के बाद दिव्या मानस के घर नहीं गई थीं। दिव्या सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंचीं और फिर कुछ चेक कलेक्ट करने के लिए अपने सहयोगी के साथ बाहर चली गई।
इस बीच मानस दो रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा। जब दिव्या बैंक पहुंची तो गेट पर मानस ने पहले असलहे से गोली चलाई। आरोप है कि मानस ने असलहे की बट से चेहरे व सिर पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी ने फिर दूसरा असलहा निकालकर गोली मार दी।
मम्मी का बेटा थी तुम…
प्रज्ञा ने पोस्ट कर लिखा कि दिव्या मेरी बहन तुम अब नहीं हो ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। तुम मम्मी का बेटा थीं.. मम्मी का बारबार फोन आ रहा है। मेरी हिम्मत नहीं है कि मैं उनको कह सकूं की तुम अब नहीं रहीं। दिव्या, काश कि तुम इतनी सीधी नहीं होतीं। काश की हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते। दिव्या के पिता सतीश चंद्र मिश्र म्यूजिक टीचर हैं। दिव्या ही परिवार का खर्च चलाती थीं। दिव्या की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।