शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​ | ‘3 पिस्टल कहां से आए?’… दिव्या की बहन प्रज्ञा ने शेयर किया CCTV फुटेज, मर्डर को लेकर उठाए कई बड़े सवाल​ | Etawah Crime News: 7000 का गुजारा भत्ता बढ़कर 25 हजार होने का डर, पति ने पत्नी और सास की हत्या की; मुठभेड़ में गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dharmendra की इस एक सीख ने पूरे Deol Family को बांध रखा है, Hema Malini ने खोला ये राज​

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में अपने परिवार और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर कई दिल छू लेने वाली बातें शेयर की हैं। हेमा ने बताया कि धरम जी हमेशा परिवार को सबसे ऊपर रखते थे और उनकी यही सीख आज भी पूरे परिवार को एक साथ बांधकर रखती […]

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में अपने परिवार और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर कई दिल छू लेने वाली बातें शेयर की हैं। हेमा ने बताया कि धरम जी हमेशा परिवार को सबसे ऊपर रखते थे और उनकी यही सीख आज भी पूरे परिवार को एक साथ बांधकर रखती है। उन्होंने बताया कि धरम जी अक्सर कहा करते थे, “बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताओ। आज के दौर में मिलजुलकर रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल बच्चे अक्सर अपनीअपनी राह चुनकर अलग हो जाते हैं।”

क्या थी धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा?

जब इंटरव्यू में हेमा मालिनी से पूछा गया कि हीमैन धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा क्या थी, तो उन्होंने बेहद भावुक होकर इसका जवाब दिया। हेमा ने कहा, “उनकी आखिरी इच्छा भी यही थी कि सब लोग परिवार के साथ रहें। उन्होंने कहा था कि उन सभी के साथ मिलकर रहो। काम तो जिंदगी भर चलता रहेगा, लेकिन परिवार को सबसे ज्यादा अहमियत दी जानी चाहिए।”
 

सनी और बॉबी देओल के रिश्ते पर क्या बोलीं हेमा?

धर्मेंद्र की पहली शादी से हुए बच्चों के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए हेमा मालिनी ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा, “वे दोनों बहुत प्यारे और अच्छे हैं। हम सब हमेशा साथ रहते हैं। हम अपने रिश्ते का कोई दिखावा या पब्लिसिटी नहीं करते, लेकिन अंदर से हम सब एक हैं। हम सब एकजुट हैं और एक बहुत खुशहाल परिवार हैं।”
 

फैंस का दिल जीतने वाले इंसान थे धर्मेंद्र

इंटरव्यू के दौरान हेमा ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान, एक बहुत प्यार करने वाले पिता और एक प्यारे नाना बताया। उन्होंने याद किया कि धर्मेंद्र अपने फैंस का कितना सम्मान करते थे। हेमा ने कहा, “अगर कोई उनके साथ फोटो खिंचवाने आता था, तो वह कहते थे कि उन्हें अंदर बुलाओ। वह हर किसी से मिलते थे और सबको खाना खिलाते थे। उन्हें लोगों से मिलनाजुलना बेहद पसंद था।” हेमा ने भावुक होते हुए कहा कि आज बच्चे उन्हें कितना याद कर रहे हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY