सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अहिल्यानगर में मलाबार गोल्ड का शोरूम पुनः शुरू, 30% छूट​ | शैफाली वर्मा की तूफानी पारी ने दुनिया को चौंकाया, एक ही मैच में तोड़ डाले दो बड़े विश्व रिकॉर्ड​ | सिर्फ शीशा नहीं, बुलेट प्रूफ कार में क्या-क्या बदलता है? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से उठा सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

कालसर्प और शनि-राहु-केतु दोष से राहत के लिए Vijayadashami पर करें ये 3 ज्योतिषीय उपाय​

दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का है। माना जाता है कि यह दिन जीवन की नकारात्मकता को दूर करने और सुखसमृद्धि की कामना करने के लिए भी विशेष माना जाता है।   दशहरे वाले दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय जरुर किए जाते है, जिन्हें आप जरुर करें।  धार्मिक मान्यता के अनुसार, […]

दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का है। माना जाता है कि यह दिन जीवन की नकारात्मकता को दूर करने और सुखसमृद्धि की कामना करने के लिए भी विशेष माना जाता है।  

दशहरे वाले दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय जरुर किए जाते है, जिन्हें आप जरुर करें।  धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन उपाय के करने से शनि, राहुकेतु और कालसर्प दोष से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप भी जीवन में चल रही समस्या और बाधा से परेशान हो गए है, तो इन उपाय को विजयदशमी पर जरुर करें।

शमी के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी के पेड़ का संबंध शनि देव से माना जाता है। दशहरे की शाम को शमी के पेड़ की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। वहीं, दीपक जलाकर आप सुखशांति की प्रार्थना कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाओं से राहत मिलती है। इस उपाय के करने से राहु और केतु के प्रतिकूल प्रभावों को शांत करने के लिए शुभ माना जाता है। जब आप पूजा करें मन में श्रद्धा रखें और परिवार की सुखसमृद्धि के लिए प्रार्थना जरुर करें।

पत्तों पर लिखें ‘जय श्री राम’

दशहरा के दिन भगवान राम और हनुमान जी की आराधना का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तीन, पांच या सात पत्ते लेकर उन पर लाल सिंदूर से ‘जय श्री राम’ जरुर लिखें। फिर किसी हनुमान मंदिर में सम्मानपूर्वक निर्धारित स्थान पर रख दें। इस बात का ध्यान दें कि पत्तों को हनुमान जी के चरणों में न रखें। धार्मिक विश्वास के अनुसार, इस उपाय को करने से शनि दोष से राहत और राहुकेतु की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। जब पूजा करें तो हनुमान जी का ध्यान जरुर करें, यह काफी शुभ माना जाता है।

रावण दहन के बाद राख से जुड़ा उपाय

लोक मान्यताओं के चलते दशहरे पर रावण दहन के बाद बची राख का विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि, राख को लाल कपड़े की पोटली में रखकर घर की पूर्व दिशा में रखने का विधान बताया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से कालसर्प दोष और शनि, राहुकेतु से संबंधित परेशानियों से मुक्ति की कामना कर सकते हैं। लेकिन आप सार्वजानिक स्थानों से राख इकट्ठा करने के स्थान पर स्थानीय परंपराओं और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY