मंगलवार, 11 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारत के 17 गुना सोलर बूम से चीन में बढ़ी चिंता, वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल​ | लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी ने कहा- नहीं हुई ब्लैकलिस्ट, सिर्फ मांगा गया जवाब… NHAI का दावा अलग​ | निफ्टी-50 से दिग्गज कंपनी विप्रो की विदाई, अब ये मल्टीबैगर शेयर लेगा इसकी जगह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

टोल पर क्या हुआ था? टोल कर्मियों ने बताई- अतीक के बेटे के काफिले वाली गाड़ियों की कहानी​

Atiq Ahmed Son Ali Convoys Face FIR: माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के काफिले में चल रही गाड़ियों के खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. अब झांसी जेल में बंद अतीक के बेटे अली अहमद के काफिले के पीछे चल रहे समर्थकों के 10 वाहनों के खिलाफ भी […]

Atiq Ahmed Son Ali Convoys Face FIR: माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के काफिले में चल रही गाड़ियों के खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. अब झांसी जेल में बंद अतीक के बेटे अली अहमद के काफिले के पीछे चल रहे समर्थकों के 10 वाहनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. ये एफआईआर फतेहपुर के दो थानों में दर्ज कराई है.

कल्याणपुर और खागा में एफआईआर हुई है. दोनों कोतवाली में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि इन दोनों टोल प्लाजा पर पैसा मांगने पर टोल कर्मियों से गालीगलौज की गई. यही नहीं जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार में गाड़ी चढाने का प्रयास किया गया. वाहनों में बैठे लोगों पर बिना पैसा दिए टोल बैरियर से गाड़ियां निकाल लीं.

भाई के जनाजे में शामिल होने गया था अली

बड़ौरी टोल प्लाजा के मैनेजर जितेंद्र सिंह की तहरीर पर कल्यानपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. वहीं कटोघन टोल के सहायक मैनेजर सोनू सिंह की तहरीर पर खागा कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है. दो दिन पहले अली भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए गया था. वो पैरोल पर पुलिस अभिरक्षा में झांसी से प्रयागराज जाते समय फतेहपुर से गुजरा था. तभी ये सारी घटना हुई थी. केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांचपड़ताल कर रही है.

की जा रही है सीसीटीवी कैमरों फुटेज की जांच

काफिले में शामिल वाहनों के नंबरों और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ये पता करने की कोशिश की जा रही है कि वास्तव में घटना के दौरान हुआ क्या था? किन वाहनों में कौन लोग सवार थे? फिलहाल दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज ले जाते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ. इसी दौरान उसके काफिले में शामिल करीब 25 से 30 निजी वाहनों ने बिना टोल दिए बैरियर पार कर लिया. टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से नवाबगंज थाने में मामले की तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY