SportsViral

टीम इंडिया के लिए साल 2022 से नहीं खेला कोई मुकाबला, अब आईपीएल में तहलका मचा फिर ठोक दी ताल

टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी मैच साल 2022 में खेला था। तब से लेकर अब तक भुवनेश्वर कुमार ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फिर से ताल ठोक दी है। खास तौर पर इस बार तो भुवी ने जिस तरह की गेंदबाजी की है, उससे लगने लगा है कि कहीं सेलेक्टर्स उन्हें वापस भारतीय टीम में बुलाने के लिए मजबूर ना हो जाएं। वे इस वक्त पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं और हो सकता है कि इसे जीत भी जाएं। 

टीम इंडिया के लिए साल 2022 से नहीं खेला कोई मुकाबला, अब आईपीएल में तहलका मचा फिर ठोक दी ताल
टीम इंडिया के लिए साल 2022 से नहीं खेला कोई मुकाबला, अब आईपीएल में तहलका मचा फिर ठोक दी ताल

साल 2012 में भुवनेश्वर कुमार ने किया था टीम इंडिया के लिए डेब्यू

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। इसके बाद वे लगातार टीम इंडिया का हिस्सा बने रहे। हालांकि साल 2022 के बाद वे अचानक भुला दिए गए। अपने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में भूवी ने चार ओवर में 35 रन दिए और कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच अगर भुवनेश्वर कुमार के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 87 मैच खेलकर 90 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.10 का रहा और वे 6.96 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते रहे हैं। 

24 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में पहले नंबर पर हैं भूवी

इस साल के आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार ने 14 मैच खेलकर 24 विकेट अपने नाम किए हैं और वे इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कगिसो रबाडा ने भी 24 ही विकेट लिए हैं। लेकिन भूवी की इकॉनमी बेहतर है, इसलिए वे पहले नंबर पर हैं। मजे की बात ये है कि भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं, दोनों टीमें प्लेऑफ में हैं, इसलिए दोनों के पास पर्पल कैप जीतने का मौका रहेगा। 

Khabar Monkey

एक बार फिर से वापसी की संभावना

भूवी अब करीब 36 साल के हो गए हैं, इसके बाद भी जबरदस्त फुर्ती उनमें दिखाई देती है। जहां एक ओर जसप्रीत बुमराह इस साल आईपीएल में एक एक विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए, वहीं भूवी ने करीब करीब हर मैच में सफलता हासिल की और बल्लेबाजी से भी टीम की मदद की। अब देखना होगा कि क्या सेलेक्टर्स भुवनेश्वर कुमार के बारे में फिर से सोचते हैं या फिर उन्हें भुला ही दिया जाता है। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply