Viral

ट्रंप की हरकत से बंद हुआ होर्मुज खुलने का रास्ता, अब तेल मचाएगा असली तांडव!

US-Iran War Crude Oil Impact: अमेरिका और ईरान के बीच बात बनने के बजाए बिगड़ती नजर आ रही है. कल तक उम्मीद जगी थी कि दोनों के बीच सुलग बन सकती है, लेकिन सुबह होते ही पूरा सीन बदल गया. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर से शुरू होता दिख रहा है. पहले अमेरिकी मिसाइलों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी नावों को निशाना बनाया, जवाबी कार्रवाई में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के एक MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है.

ट्रंप की हरकत से बंद हुआ होर्मुज खुलने का रास्ता, अब तेल मचाएगा असली तांडव!
ट्रंप की हरकत से बंद हुआ होर्मुज खुलने का रास्ता, अब तेल मचाएगा असली तांडव!

अगर दोबारा शुरू हुई जंग तो तेल का क्या होगा ?
सीजफायर के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच मिसाइल हमले हो रहे हैं. युद्ध शुरू होने के साथ ही होर्मुज स्ट्रेट के खुलने की उम्मीद कम हो गई है. कल तक ईरान की ओर से इस बात पर सहमति जताई जा रही थी कि होर्मुज को खोला जाएगा. अमेरिका-ईरान के बीच प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान होर्मुज को खोलने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन इस वार्ता के बीच में अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरानी द्वीप पर हमले किए हैं, जिसने तनाव को फिर से बढ़ा दिया है. सीजफायर के दौरान अमेरिका की ओर से पहले हमले के बाद से स्थिति बिगड़ गई है. सिर्फ रिवोल्यूशनरी गार्ड ही नहीं बल्कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने भी मोर्चा संभाल लिया है. खामेनेई ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा है कि खाड़ी की ताकतें अब अमेरिका के ठिकानों के लिए ढाल का काम नहीं करेंगी . अब खाड़ी में कोई भी देश अमेरिका के लिए अब सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनेगा.

Khabar Monkey

होर्मुज पर टोल नहीं वसूलने को राजी था ईरान
प्रस्तावित समझौते के मुताबिक होर्मुज पर टोल वसूली में छूट देने को भी तैयार हो गया था. ईरान ने कहा था कि किसी भी जहाज से किसी भी प्रकार का ट्रांजिट शुल्क लेना बंद कर दिया जाएगा. इस बातचीत के बीच ही अमेरिका की ओर से हमले सी शुरुआत से बात बिगाड़ दी है. होर्मुज पर ईरानी नाकेबंदी से कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी लौटेगी. युद्ध की आहट भर से तेल बाजार में भूचाल लौट गया. कच्चे तेल के दाम फिर से 100 डॉलर प्रति डॉलर के पार पहुंच गए. अमेरिकी हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड उछलकर 100 डॉलर को पार कर गया. MCX पर भी तेल 1.90% महंगा होकर 8,779 रुपये प्रति बैरल तक जा पहुंचा.

भारत के लिए क्यों बढ़ सकती है मुसीबत
भारत के लिए ये खबर झटका देने वाली है. भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी है. CNG के दाम में आज भी बढ़ोतरी हुई है. तेल महंगा होने से फॉरेक्स रिजर्व पर असर दिख रहा है. रुपया कमजोर हो रहा है. अगर हालात जल्दी नहीं सुधरे और होर्मुज जल्द नहीं खुला तो स्थिति और बिगड़ सकती है. तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल के दाम में और बढ़ोतरी कर सकती है. देश में महंगाई और बढ़ सकती है.

Leave a Reply