Viral

ये तीन एक्सरसाइज पेट की चर्बी को तेजी से करती है कम, 21 दिनों में दिखने लगता है असर

अगर पेट की जिद्दी चर्बी कम करने की कोशिश में बार-बार निराशा हाथ लग रही है, तो अपनी डेली रूटीन में कुछ आसान एक्सरसाइज शामिल करें। सही खानपान के साथ नियमित रूप से की गई कुछ खास एक्सरसाइज पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद कर सकती हैं। खास बात यह है कि लगातार 21 दिनों तक इन्हें करने पर शरीर में फर्क भी नजर आने लगता है। फिट और एक्टिव रहने के लिए ये एक्सरसाइज काफी असरदार मानी जाती हैं।

Khabar Monkey

ये तीन एक्सरसाइज पेट की चर्बी को तेजी से करती है कम, 21 दिनों में दिखने लगता है असर
ये तीन एक्सरसाइज पेट की चर्बी को तेजी से करती है कम, 21 दिनों में दिखने लगता है असर

पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज

  • साइकिल क्रंचेस: साइकिल क्रंचेस एक्सरसाइज पेट के ऊपरी, निचले और साइड के मसल्स  को एक साथ मजबूत करती है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अपने हाथों को सिर के पीछे रखें और पैरों को हवा में उठाएं। अब अपने दाएं घुटने को बाएं कोहनी से और बाएं घुटने को दाएं कोहनी से बारी-बारी से मिलाएं, जैसे आप साइकिल चला रहे हों। ह

  • माउंटेन क्लाइम्बर्स: पेट की चर्बी कम करने के लिए माउंटेन क्लाइम्बर्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज़ है। यह तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इसे करने के लिए सस्बे पहले पुश-अप की पोजीशन में आएं। अब, अपने दाहिने घुटने को अपनी छाती की तरफ खींचें, फिर उसे पीछे ले जाकर बाएं घुटने को छाती की तरफ लाएं। इसे तेजी से दौड़ने की मुद्रा में करें।  इसे 30 से 40 सेकंड तक लगातार करें और 3 सेट पूरे करें।

  • प्लैंक: प्लैंक पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पोस्चर सुधारता है। प्लैंक करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अपने कोहनी के बल शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और पंजों के बल निचले हिस्से को। शरीर को एक सीधी रेखा में रखें और पेट की मांसपेशियों को अंदर की तरफ सिकोड़कर रखें। 30 से 60 सेकंड तक इस पोजीशन को होल्ड करें और इसके 3-4 सेट दोहराएं।

इन चीजों का भी रखें ध्यान

  • जंक फूड, मैदा और मीठे से पूरी तरह परहेज करें। 

  • अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।

  • दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 

  • आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू या जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply