Viral

झुलसा देने वाली गर्मी के बीच IMD ने दी राहतभरी खबर, कश्मीर से पंजाब तक भारी बारिश की चेतावनी; इस दिन बरसेंगे बदरा

Monsoon Update: समूचा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. सुबह और शाम छोड़ दिया जाए, तो दोपहर के समय बाहर निकलने से भी लोग कतरा रहे हैं. हीटवेव के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है. इंसानों के साथ पशु पक्षियों की भी हालत खराब हो गई. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक राहत भरी खबर दी है. आईएमडी ने आने वाले समय में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के साथ देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान अधिकांश इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. आइए आपको बताते हैं कि देश के किस हिस्से में कब बारिश हो सकती है.

झुलसा देने वाली गर्मी के बीच IMD ने दी राहतभरी खबर, कश्मीर से पंजाब तक भारी बारिश की चेतावनी; इस दिन बरसेंगे बदरा
झुलसा देने वाली गर्मी के बीच IMD ने दी राहतभरी खबर, कश्मीर से पंजाब तक भारी बारिश की चेतावनी; इस दिन बरसेंगे बदरा

भीषण गर्मी से जल रहे समूचे उत्तर भारत में हालात बेहद खराब हैं. कश्मीर से दिल्ली और यूपी से राजस्थान तक तापमान अपने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने पर अमादा है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि 28 मई से देश के कई राज्यों में मौमस करवट लेने जा रहा है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, तो कुछ जगहों पर भारी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं देखने को मिलेंगी. इस कारण तापमान में कमी आएगी.

Khabar Monkey

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब भी पहुंच रहा है. इसके अलावा यूपी के बांदा में पिछले दिनों तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच आईएमडी ने बताया कि 29 से 31 मई के बीच कई जगहों पर मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरा बिजली गिरने की भी आशंका है, जिसको लेकर विभाग ने चेतावनी जारी की है.

पहाड़ी राज्यों के लिए भी अलर्ट: आईएमडी ने न केवल मैदानी, बल्कि पहाड़ी इलाकों के लिए भी चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना है. 28 से 31 मई के बीच इन राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.

पंजाब, हरियाणा के मौसम का हाल: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा और 31 मई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 28 और 29 मई के कई इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. जिस कारण तापमान में कमी आने की प्रबल संभावना है. पिछले करीब 2 सप्ताह से इन राज्यों में लू चल रही है और तापमान में 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है.

अन्य राज्यों के मौसम का हाल: महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 28 से 30 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. माना जा रहा है कि ये बारिश प्री मानसून का हिस्सा होगी. इस बीच बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

मानसून पर क्या है अपडेट: जहां एक ओर उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है, तो दूसरी ओर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस साल मानसून कब दस्तक देगा. हाल में ही आईएमडी ने बताया था कि 26 मई तक केरलम के तट पर मानसून के पहुंचने की संभावना है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब माना जा रहा है कि 1 जून के करीब ही मानसून दस्तक देगा.

Leave a Reply