EntertainmentViral

पूजा भट्ट का खुलासा- सोनी राजदान को सताता था महेश भट्ट की शादी तोड़ने का दुख

एक्ट्रेस पूजा भट्ट अपने एक इंटरव्यू के चलते इस समय काफी सुर्खियों में है। उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट की दूसरी शादी और सौतेली मां सोनी राजदान के रिश्ते के बारे में बात की। पूजा भट्ट ने अपने पिता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात करते हुए काफी बातों को रिवील किया। एक्ट्रेस ने बताया कि महेश भट्ट से शादी करने और उनकी पहली शादी तोड़ने के लिए आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को पछतावा महसूस हो रहा था। बिग बॉस में नजर आई पूजा को उनके सटीक जवाबों के लिए काफी पसंद किया गया था। यहां इन बातों के बीच भी एक्ट्रेस का वही सीधा बोलने वाला तरीका देखा गया।

पूजा भट्ट का खुलासा- सोनी राजदान को सताता था महेश भट्ट की शादी तोड़ने का दुख
पूजा भट्ट का खुलासा- सोनी राजदान को सताता था महेश भट्ट की शादी तोड़ने का दुख

विक्की लालवानी के साथ बातचीत में खुलासा

विक्की लालवानी के साथ बातचीत के दौरान पूजा भट्ट को काफी मुद्दों पर बात सुना गया। उन्होंने स्टेप मदर सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट के रिश्ते पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में उनकी मां से भी पहले पता चल गया था। उनकी सोनी राजदान से बात भी हुई थी। सोनी ने उनसे फोन करके कहा था कि ‘पूजा मुझे बहुत अपराधबोध लग रहा है।’

‘मैंने उनसे जवाब में कहा था कि ‘अगर रिश्ता जुड़ा होता तो आप कभी तोड़ ही नहीं पाती। अगर रिश्ते में दरार ना हो तो वो कभी नहीं टूट सकता, कुछ न कुछ कमी होती है तभी कोई आता है और उस कमी को पूरा करता है।’

महेश भट्ट ने खुद बताई अफेयर की बात

इसके बाद पूजा ने बताया कि महेश भट्ट ने अपने और सोनी राजदान के रिश्ते के बारे में पूजा को सबसे पहले बताया था। ‘पापा ने मुझे नींद से जगाया और बोले- मैं एक लेडी से मिला हूं और उसके साथ रहने जा रहा हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं तुमसे प्यार नहीं करता। मैं हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा।’

Khabar Monkey

पूजा ने कहा कि उन्हें इस बात की तसल्ली थी कि यह बात उन्हें उनके पिता से पता चली ना कि किसी मैगजीन, सिनेब्लिट्स या पड़ोसियों से। हालांकि उनके पैरेंट्स ने इस सिचुएशन की मर्यादा अच्छे से बना कर रखी।

बता दें कि महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट के दो बच्चें है- पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। सोनी राजदान के साथ उनकी दो बेटियां है- आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट। पूजा भट्ट सोनी राजदान और उनकी बेटियों के साथ एक अच्छा रिश्ता शेयर करती है। अक्सर सभी को साथ में देखा जाता है।

Leave a Reply