शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

कटनी के ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ के सोने-हीरे के गहनों की चोरी​

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरगवां इलाके में स्थित किसना डायमंड एंड ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 12 करोड़ रुपये के सोने और डायमंड के गहने पार कर दिए। शातिर चोरों ने शोरूम के पीछे की दीवार में 9 इंच का छेद किया और इसी रास्ते अंदर […]

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरगवां इलाके में स्थित किसना डायमंड एंड ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 12 करोड़ रुपये के सोने और डायमंड के गहने पार कर दिए। शातिर चोरों ने शोरूम के पीछे की दीवार में 9 इंच का छेद किया और इसी रास्ते अंदर दाखिल होकर करोड़ों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा सुबह शोरूम मालिक और स्टाफ के पहुंचने पर हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शोरूम में रखा अधिकांश गोल्ड और डायमंड का स्टॉक चोरी हो चुका है। वारदात को अंजाम देने के दौरान चोर अपने कुछ औजार मौके पर ही छोड़ गए। घटनास्थल से हथौड़ी और पेचकश जैसे औजार मिले हैं। बताया गया है कि शोरूम के पीछे की दीवार में बनाया गया छेद कब्रिस्तान और खदान की ओर जाने वाले रास्ते से जुड़ा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके आनेजाने के रास्ते और वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें।

करीब 12 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी से बरगवां इलाके में हड़कंप मच गया है। शोरूम में सेंध लगाकर अंजाम दी गई इस वारदात ने पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY