रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नॉरफॉक के ईस्ट वर्जीनिया बीच बुलेवार्ड में गोलीबारी, महिला की मौत​ | पीलीभीत, आजमगढ़ के बाद अब बस्ती… 152 लोगों के नाम रिपीट, अब वोटर लिस्ट से हटाने की तैयारी​ | हैलोवीन पर सुनें 10 क्राइम और हॉरर पॉडकास्ट, सामने आई सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जेल में श्रद्धा दुबे, तो कौन ऑपरेट कर रहा Instagram अकाउंट? फॉलोइंग घटे-फॉलोअर्स बढ़े​

राजधानी लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का इंस्टाग्राम अकाउंट एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. घटना के बाद 1112 दिनों तक इस एकाउंट पर कोई एक्टिविटी नहीं हो रही थी, लेकिन अब एक बार फिर इस अकाउंट पर कुछ एक्टिविटी होने लगी है. सबसे पहले […]

राजधानी लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का इंस्टाग्राम अकाउंट एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. घटना के बाद 1112 दिनों तक इस एकाउंट पर कोई एक्टिविटी नहीं हो रही थी, लेकिन अब एक बार फिर इस अकाउंट पर कुछ एक्टिविटी होने लगी है. सबसे पहले इस अकाउंट से 14 लोगों को अनफॉलो किया गया है. दावा किया जा रहा है कि जिन 14 लोगों को अनफॉलो किया गया है, वो सभी उत्तर प्रदेश सरकार के वीआईपी हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद से ही श्रद्धा दुबे के अकाउंट की निगरानी की जा रही है. घटना के अगले दिन उसके अकाउंट से 421 लोगों को फॉलो किया जा रहा था, जबकि इस समय केवल 407 लोगों को ही फॉलो किया जा रहा है. इसी प्रकार घटना के दिन श्रद्धा दुबे के फॉलोअर्स की संख्या 1.41 लाख थी, जो अब बढ़कर 1.44 लाख हो गई है. हालांकि इस दौरान इस अकाउंट से कोई पोस्ट नहीं किया गया है.

क्या जानबूझकर हुई छेड़छाड़?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के अकाउंट में हुआ यह कोई सामान्य बदलाव नहीं है. आशंका है कि श्रद्धा के अकाउंट को उसका कोई करीबी ऑपरेट कर रहा है. इसी व्यक्ति ने जान बूझकर उन लोगों को अनफॉलो किया है, जिन्होंने श्रद्धा की फरारी के दौरान मदद की. दावा किया जा रहा है कि ये 14 लोग विशेष या रसूखदार हैं. अब पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से इन 14 लोगों की डिटेल खंगालने में जुटी है.

VIP ट्रीटमेंट खोज रही श्रद्धा

उधर, लखनऊ जेल से मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धा दुबे जेल में भी वीआईपी ट्रीटमेंट खोज रही है. कभी सुगरफ्री ब्लैक कॉफी की डिमांड करती है तो कभी कुछ और, हालांकि जेल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि उसके साथ जेल मैन्युअल के इतर कोई अन्य सुविधा नहीं मिलेगी. जो खानापीना अन्य कैदियों को मिल रहा है, श्रद्धा को भी वही खाना, पानी या सुविधा मिल सकेगी. फिलहाल श्रद्धा को 45 महिला कैदियों वाले बैरक में रखा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY