शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मानसून में घर में जगह-जगह दिखाई दे रही है सीलन, ये तो नहीं हैं वजहें​ | Varanasi Sewer Line: वाराणसी में सीवर लाइन में मिलीं बालू से भरी बोरियां, साजिश के शक में नगर निगम ने कराई FIR​ | Hartalika Teej Mehndi Designs 2026: हरतालिका तीज पर लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन, समय भी लगेगा कम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बेटे के सामने अवैध संबंधों का राज खुला तो… मां ने जान से मार डाला, अगले दिन प्रेमी ने भी की सुसाइड की कोशिश​

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. 14 वर्षीय किशोर को अपनी मां और पड़ोस के युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखना भारी पड़ गया. आरोप है कि विरोध करने पर मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर […]

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. 14 वर्षीय किशोर को अपनी मां और पड़ोस के युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखना भारी पड़ गया. आरोप है कि विरोध करने पर मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मासूम बेटे का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मां रात भर बेटे की लाश के पास बैठकर पूरी घटना को छुपाती रही.

घटना गुरुवार रात की है. शुक्रवार की सुबह आरोपी महिला ने आसपास के लोगों और पड़ोसियों के बीच यह अफवाह फैला दी कि उसके 14 साल के बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है. हालांकि, गांव में महिला के अवैध संबंधों और हत्या की चर्चाएं तेज हो गईं. शंका होने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी.

सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान किशोर की गर्दन और शरीर पर चोट के संदिग्ध निशान मिले, जिससे मामला सामान्य मौत का नहीं लगा. पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि, पिता करते हैं मुंबई में काम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस के दावों की पुष्टि हो गई. रिपोर्ट में साफ हुआ कि किशोर की मौत किसी बीमारी से नहीं, बल्कि सांस नली दबाने से हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर के पिता मुंबई में शटरिंग का काम करते हैं और घर का खर्च चलाते हैं. घर पर उनकी पत्नी और तीन बेटे रहते थे. ग्रामीणों के अनुसार, महिला का पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ काफी समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था. गुरुवार रात बेटे ने दोनों को साथ देख लिया था, जिसके बाद यह खौफनाक वारदात घटी.

राज खुलने के डर से प्रेमी ने की खुदकुशी की कोशिश, तलाश में जुटी पुलिस

इधर, जब गांव में हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा और पुलिस की जांच तेज हुई, तो आरोपी प्रेमी को अपने गिरफ्तार होने का डर सताने लगा. घबराहट में उसने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया. हालांकि, ऐन वक्त पर परिजनों और पड़ोसियों की नजर पड़ गई और उन्होंने शोर मचाते हुए उसे फंदे से नीचे उतार लिया. इसके तुरंत बाद आरोपी युवक मौका पाकर गांव से फरार हो गया. कानपुर पुलिस का कहना है कि हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी मां से पूछताछ की जा रही है और फरार प्रेमी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY