शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
RailOne App: अब अपने साथ रिश्तेदारों-दोस्तों के लिए भी बुक करें सीजन टिकट, 5 लोगों तक की सुविधा, जानें नए नियम और जरूरी बातें​ | RailOne App: अब अपने साथ रिश्तेदारों-दोस्तों के लिए भी बुक करें सीजन टिकट, 5 लोगों तक की सुविधा, जानें नए नियम और जरूरी बातेंra​ | Rajni Tiwari Unnao Visit: यूपी की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, राम के नाम पर राजनीति के आरोप पर किया पलटवार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

साइलेंट डिवोर्स की तरफ तो नहीं बढ़ रहे आप, इन संकेतों को पहचानने में न करें देर​

साइलेंट डिवोर्स यानी आप कानूनी तौर पर तो अलग नहीं होते, लेकिन रिश्ते में एक छत के नीचे रहते हुए भी वो एकदूसरे से सेपरेट हो जाते हैं. ये डिवोर्स कागजों पर नहीं होता है और न ही कपल कभी एकदूसरे से अलग होने की बात करते हैं. उनके बीच झगड़े भी नहीं होते हैं, […]

साइलेंट डिवोर्स यानी आप कानूनी तौर पर तो अलग नहीं होते, लेकिन रिश्ते में एक छत के नीचे रहते हुए भी वो एकदूसरे से सेपरेट हो जाते हैं. ये डिवोर्स कागजों पर नहीं होता है और न ही कपल कभी एकदूसरे से अलग होने की बात करते हैं. उनके बीच झगड़े भी नहीं होते हैं, बस अकेलापन महसूस होने लगता है. यही स्थिति लंबे समय तक चलने के बाद लोग कई बार कानूनी रूप से तलाक लेने का फैसला कर लेते हैं. साइलेंट डिवोर्स के कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिन्हें समय पर पहचानना जरूरी होता है.

दरअसल ऐसी सिचुएशन होती हैं, इसमें कपल को पता ही नहीं चलता है कि कब चुपचाप रिश्ते में दरार बढ़ती जाती है. जरूरी है कि आप समय रहते संकेतों को पहचानकर अपने रिश्ते को दोबारा से गर्मजोशी से भरें. ये बात बिल्कुल सच है कि शादी को निभाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप ये कोशिशें या एफर्ट नहीं करते हैं, तो इससे भावनात्मक दूरी आ सकती है. तो चलिए जान लेते हैं साइलेंट डिवोर्स के संकेत.

कम्यूनिकेशन की कमी होना

आप एक छत के नीचे रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी एकदूसरे से बात नहीं कर पाते हैं. इसमें एक तरह से आपकी बातें केवल जरूरी कामों से जुड़ी हुई ही रह जाती हैं. जैसे बच्चों से जुड़े जरूरी काम , लाइट, पानी का बिल, घर खर्च का हिसाब. आपकी बातों में अगर किसी तरह के सुखदुख बांटना शामिल नहीं होता है. आपका दिन कैसा गया, क्याक्या किया, साथ बैठकर हंसना. जैसी बातें नहीं होती हैं तो हो सकता है कि आप भावनात्मक रूप से अलग हो रहे हो.

इंटीमेसी में कमी होना

जरूरी नहीं है कि कोई कपल पूरी तरह से फिजिकली एक दूसरे से अलग हो. कई बार इंटीमेसी की कमी भी आपके रिश्ते में दरार की वजह बन सकती है. आप अब पहले की तरह साथ में बाहर नहीं जाते हैं. प्यार से गले लगाना, तारीफ करना जैसी चीजें नहीं हैं तो ये भी आपके चुपचाप अलग होते जाने की निशानी है. कई बार कपल एक ही कमरे में होते हुए भी सिर्फ रूममेट जैसे रह जाते हैं.

झगड़े भी कम हो जाना

पतिपत्नी के रिश्ते में जितना जरूरी है प्यार जताना होता है. उतनी ही जरूरी है नोकझोंक होना. अगर आपका रिश्ता बस ऐसा होता जा रहा है कि किसी बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ता है तो ये भी साइलेंट डिवोर्स का संकेत है. कई बार हम ये सोचकर पार्टनर से कुछ डिस्कस नहीं करते हैं कि झगड़ा न हो जाए या बात ज्यादा न बढ़े, लेकिन इससे कई चीजें अनसुलझी रह जाती हैं जो आपके बीच दरार बन जाती हैं.

बाहर जुड़ाव महसूस होने लगना

आप ऐसे रिश्ते में हैं जहां पर अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं और इसी वजह से आपको बाहर के लोगों से ज्यादा जुड़ाव महसूस होने लगा है या आप सोशल मीडिया पर अपनापन तलाशने लगे हैं तो हो सकता है कि आपको पार्टनर के साथ चीजों को सही करने की जरूरत है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY