Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: स्मृति ईरानी के पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का जब से दूसरा सीजन आया, तब से लगातार इस शो के लिए लोगों की दीवानगी देखने को मिल रही है. दूसरे सीजन में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. यही वजह कि शो चार्ट में भी नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज है. हालांकि, अब मेकर्स ने शो में सबसा बड़ा ट्विस्ट लाने की तैयारी कर ली है. अगर ऐसा हो गया तो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को TRP में नंबर- 1 की कुर्सी से हटाना बाकी शो के लिए मुश्किल हो जाएगा.

ऐसी चर्चा हो रही है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अंश गुजराल के बेटे की एंट्री वाली है. iwmbuzz की एक रिपोर्ट की मानें तो इस रोल के जरिए इस शो में आकाशदीप सहगल की वापसी हो सकती है. आकाशदीप सहगल वही एक्टर हैं, जिन्होंने इस शो के पहले सीजन में तुलसी के बेटे अंश गुजराल का रोल किया था. अंश गुजराल विलेन का किरदार था और उसे तुलसी ने खुद अपने हाथों से गोली मारी थी.
‘नागिन 7’ में बिजी हैं आकाशदीप सहगल
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अब आकाशदीप सहगल अपने ही कैरेक्टर अंश गुजराल के बेटे का रोल करते दिख सकते हैं. एक्टर प्रियंका शर्मा और पर्ल वी पुरी के भी ये रोल करने की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि मेकर्स आकाशदीप से बात कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि आकाशदीप, जो फिलहाल ‘नागिन 7’ में ईरूल का निगेटिव रोल कर रहे हैं, उनसे अंश के बेटे का रोल करने के लिए बात हो रही है. अगर सबकुछ ठीक रहा है तो वो इस शो में वापसी कर सकते हैं.
View this post on Instagram
–
बेटे की तस्वीर लिए दिखी तुलसी
अगर बातचीत फाइनल हो गई तो मेकर्स उनकी वापसी को लेकर ऑफिशियल ऐलान करेंगे. एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तुलसी अपने बेटे की तस्वीर लिए नजर आ रही है और उस पल को याद कर रही है जब उसने अपने हाथों से अपने बेटे को गोली मारी थी. तभी घर के दरवाजे पर कोई दस्तक देता है. हालांकि, चेहरा नहीं दिखाया जाता है.





