Thursday, April 23, 2026
Sports

MS Dhoni ने नन्हे फैन को ऑटोग्राफ के साथ दिया रिटर्न गिफ्ट, वायरल VIDEO ने सोशल मीडिया पर जीता सभी का दिल

एमएस धोनी ने अपने नन्हे फैन को ऑटोग्राफ देने के साथ साइन किया हुआ फोटो फ्रेम रिटर्न गिफ्ट में दिया। माही का यह दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MS Dhoni ने नन्हे फैन को ऑटोग्राफ के साथ दिया रिटर्न गिफ्ट, वायरल VIDEO ने सोशल मीडिया पर जीता सभी का दिल
MS Dhoni ने नन्हे फैन को ऑटोग्राफ के साथ दिया रिटर्न गिफ्ट, वायरल VIDEO ने सोशल मीडिया पर जीता सभी का दिल

MS Dhoni with a little fan: एमएस धोनी सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और सादगी से भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें खिलाड़ी नहीं, परिवार का हिस्सा मानते हैं। धोनी ने अपने करियर में कई बार साबित किया है कि वह फैंस की भावनाओं की कितनी कद्र करते हैं।

एक बार फिर माही का ऐसा ही अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने एक नन्हे फैन को ऑटोग्राफ देने के साथ ऐसा रिटर्न गिफ्ट दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया। इस प्यारे मोमेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर प्यार लुटा रहे हैं।

नन्हे फैन को दिया खास रिटर्न गिफ्ट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा ड्रेसिंग रूम में छोटा सा बैट लेकर धोनी (MS Dhoni) के पास पहुंचता है और उनसे ऑटोग्राफ मांगता है। धोनी मुस्कुराते हुए बैट पर साइन करते हैं और बच्चे के साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं।

इसके बाद बच्चे के पिता उसे धोनी (MS Dhoni) को गिफ्ट देने के लिए कहते हैं। बच्चा माही को उनका फोटो फ्रेम देता है। धोनी फोटो फ्रेम लेते हैं, उस पर भी ऑटोग्राफ करते हैं और फिर वही फ्रेम बच्चे को वापस दे देते हैं। यही उनका खास रिटर्न गिफ्ट बन गया।

बच्चे का नाम जानकर बढ़ाया प्यार

धोनी (MS Dhoni) यहीं नहीं रुके। उन्होंने बच्चे का नाम Ivans पूछा और फिर उसी नाम के साथ फोटो फ्रेम पर अपना ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद बच्चे से कहा कि यह फ्रेम अपने पापा को दे देना। धोनी का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग इसे माही की सादगी और बड़े दिल की मिसाल बता रहे हैं।

IPL में कब दिखेंगे MS Dhoni?

धोनी (MS Dhoni) के फैंस अब मैदान पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी समय से वह बल्लेबाजी करते नजर नहीं आए हैं, जिससे समर्थकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं। संभावना है कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल या गुजरात टाइटंस के खिलाफ 26 अप्रैल के मुकाबले में नजर आएं।

Leave a Reply