Jasmine Sandlas Lip-Syncing Video: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में कई गानों को अपनी दमदार आवाजा से हिट बनाने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस इस फिर से चर्चा में आ गई हैं. फिल्म में उन्होंने जो भी गाने गाए सभी को पसंद किया गया था. उनकी आवाज एक तरह के धुरंधर की पहचान बन गई थी. पर अब वो विवादों में हैं. हाल ही में जैस्मीन को अहमदाबाद में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए देखा गया था. अब उसी कॉन्सर्ट से उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी हरकत को लेकर उनकी आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं.

वायरल वीडियो क्लिप में स्टेज पर धुरंधर के गाने शरारत को परफॉर्म कर रही थीं. पर इसी दौरान दर्शकों को पता चला कि दरअसल वो गाना गा नहीं रहीं बल्कि लिप-सिंक कर रही हैं. जैस्मीन को स्टेज पर लिप-सिंक करता देख लोग भड़क उठे और अब सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं. परफॉर्मेंस के दौरान जैस्मीन कई बार अपने माइक को दूर करती नज़र आ रही हैं, फिर भी गाना चल रहा है.
View this post on Instagram
लोगों को नहीं भाया ये अंदाज़
इसके अलावा जैस्मीन सैंडलस स्टेज पर खुद के ऊपर बोतल से पानी डालती भी नज़र आईं. लोगों को जैस्मीन का ये पानी डालने वाला अंदाज़ भी पसंद नहीं आया है. बीच फरफॉर्मेंस में उन्होंने बोतले से सिर पर पानी डाला. इसको लेकर भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. जैस्मीन सैंडलस ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में टोटल 7 गाने गाए हैं. इसमें फिल्म का टाइटल ट्रैक के अलावा शरारत, मैं और तू, वारी जावां, ओए ओए, आरी आरी और जाइए सजना शामिल है.
भड़क उठे लोग
जैस्मिन के लिप-सिंक वाले वीडियो पर लोग भड़क उठे. एक यूज़र ने कहा, “लाइव शो में भी लाइव नहीं गाते ये लोग.” एक ने कहा, “इसको गाने बुलाया था या एक्टिंग करने. एक यूजर ने लिखा, “दो गाने हिट क्या हुए, इनकी ओवर एक्टिंग और ज्यादा हो गई.” कुछ यूजर ने सवाल उठाया कि लिप-सिंक की क्या जरूरत थी? वहीं पानी डालने पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. एक ने लिखा, “कृपया कोई इन्हें एक बाल्टी पानी दे दें.”





