गुरुवार, 13 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जियोस्टार या सोनी स्पोर्ट पर नहीं होगा भारत और अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण, देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रूपये​ | ‘ससुराल में तंत्र-साधना का दबाव’…कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची महिला, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी​ | सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: एसिड अटैक पीड़ितों को रेल यात्रा में राहत की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जियोस्टार या सोनी स्पोर्ट पर नहीं होगा भारत और अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण, देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रूपये​

IND vs AFG: भारतीय टीम को अपनी आगामी सीरीज सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है। इसी सीरीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि इस सीरीज को देखने के लिए FanCode जारी कर दिया गया है, इस सीरीज का आगाज […]

IND vs AFG: भारतीय टीम को अपनी आगामी सीरीज सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है। इसी सीरीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि इस सीरीज को देखने के लिए FanCode जारी कर दिया गया है, इस सीरीज का आगाज 13 सिंतबर को किया जाने वाला है, जिसका दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा यानी कि आखिरी मुकाबला 17 सिंतबर को खेला जाएगा।

यह सभी मुकाबले भारत में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले हैं। तो आइए हम आपको फैनकोड के बारे में आपको कुछ खास जानकारी देते हैं।

कैसे फैनकोड से देख सकते हैं IND vs AFG सीरीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैनकोड के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर जैसे JIO TV/JIO TV+, Amazon Prime, Crex, Jagran, Playbox, Watcho, tata Play Binge के साथ ही Times Prime के जरिए भी मैच देख सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बता दें कि फैनकोड ने बीते समय में भारत और जिम्बाब्वे के बीच हुए मुकाबले का लाइव स्ट्रीम किया था। आप भी अउगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज का लुप्त इन्ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ले सकते हैं।

IND vs AFG: बांग्लादेश का दौरा नहीं करेगी टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि अब भारतीय क्रिकेट टीम, बांग्लादेश का दौरा नहीं करने वाली है। दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी इसी दौरान मेजबानी करने की मांग कर रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सीरीज बीते साल खेली जानी थी, लेकिन इस पर बांग्लादेश की रजनीतिक कारणों से यह सीरीज हो नहीं सकी थी।

इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के आधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया था कि

“भारतीय बोर्ड अफगानिस्तान में क्रिकेट को आगे बढ़ाने और वहां पर खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पक प्रतिस्पर्धा करने के लिए अवरसर प्रदान करने के लिए अभी प्रतिबंद्धित है। इसे यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि अब भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दौरान नहीं करेगी।”

IND vs AFG: भारत में ही भारत की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सीरीज अफगानिस्तान की घरेलू सीरीज है, लेकिन अफगानिस्तान के राजनीतिक स्थिति के कारण बीते सालो में अपने मैच भारत में ही आयोजित किए हैं।

जून में भी अफगानिस्तान और भारत के बीच होने वाली सीरीज के लिए भी अफगानिस्तान ने भारत का ही दौरा किया था। अब एक बार फिर से अफगानिस्तान की टीम, भारत का दौरान करेगी और 3 मैचों की t20 सीरीज का आगाज करेगी।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY