रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
होम लोन की EMI तय करते समय न करें यह गलती, वरना बिगड़ सकता है पूरा बजट​ | रामपुर में भीषण सड़क हादसा… ट्रक में जा घुसी 100 की स्पीड से आ रही कार, IT कंपनी मालिक समेत 4 की दर्दनाक मौत​ | बारिश में EV चला रहे हैं? सड़क पर निकलने से पहले जरूर अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स, वरना होगा बड़ा नुकसान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Telangana Mass Murder: 6 हत्याएं करने वाले सनकी पर 2 लाख का इनाम; लापरवाही बरतने पर SI सस्पेंड, CI को चार्जशीट​

Telangana Crime News: तेलंगाना के शाबाद में पॉक्सो केस के आरोपी राजकुमार द्वारा अपनी पत्नी, दो मासूम बच्चों और रेप पीड़िता के परिवार सहित 6 लोगों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. इस जघन्य हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी […]

Telangana Crime News: तेलंगाना के शाबाद में पॉक्सो केस के आरोपी राजकुमार द्वारा अपनी पत्नी, दो मासूम बच्चों और रेप पीड़िता के परिवार सहित 6 लोगों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. इस जघन्य हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजकुमार को पकड़ने के लिए तेलंगाना पुलिस ने 200000 के नकद इनाम की घोषणा की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के ठिकाने की सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को यह राशि दी जाएगी और उसका नाम व विवरण पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा.

6 जिंदगियों को मौत के घाट उतारकर भागे साइको किलर राजकुमार को दबोचने के लिए पुलिस पूरी ताकत झोंक रही है. पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कुल आठ विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो आरोपी के संभावित ठिकानों और राज्य की सीमाओं पर लगातार दबिश दे रही हैं.

पुलिस तफ्तीश में एक अहम सुराग हाथ लगा है. जांच में सामने आया है कि आरोपी राजकुमार वारदात को अंजाम देने के लिए शादनगर इलाके में एक किराए की गाड़ी से आया था. पुलिस ने उस गाड़ी के मालिक को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी के भागने के रूट का पता लगाया जा सके.

लापरवाही पर फूटा गुस्सा: NHRC में शिकायत दर्ज

इस वीभत्स कांड ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है. प्रसिद्ध वकील रामा राव इम्माननी ने इस पूरी घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. वकील ने अपनी शिकायत में सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि पीड़ित परिवार ने इस खौफनाक वारदात से पहले भी आरोपी राजकुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अपनी जान का खतरा बताया था. लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसका नतीजा इस खूनी खेल के रूप में सामने आया. शिकायत में पीड़ित परिवार के बचे हुए सदस्यों के लिए तुरंत कड़ी सुरक्षा की मांग की गई है.

खाकी पर गिरी गाज: SI सस्पेंड, CI को चार्जशीट

जैसे ही यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत लापरवाह अफसरों पर हंटर चलाया है. मामले की सही तरीके से निगरानी न करने और लापरवाही बरतने के लिए शाबाद के मुख्य पुलिस अधिकारी कंथा रेड्डी के खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी गई है.

सबइंस्पेक्टर रमेश निलंबित

कर्तव्य में घोर लापरवाही और पीड़ितों की शिकायत को तवज्जो न देने के आरोप में पुलिस आयुक्त ने सहायक पुलिस अधिकारी यानी सबइंस्पेक्टर रमेश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का कड़ा आदेश जारी कर दिया है. इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद साफ है कि सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. अब पुलिस का एकमात्र लक्ष्य उस दरिंदे राजकुमार को जिंदा या मुर्दा कानून के शिकंजे में लाना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY