सर्दियों के दौरान त्वचा की देखभाल में फेस पर स्टीम लेना भी एक बेहतरीन स्टेप है, क्योंकि इससे जमा गंदगी हटाने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा में नेचुरल चमक आती है. इससे ब्लैकहेड्स, वाइट हेड्स जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद मिलती है. इससे चेहरा तरोताजा होता है. अगर आप भाप लेने के पानी में कुछ आयुर्वेदिक चीजें मिला लें तो और भी ज्यादा फायदा हो सकता है.

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने त्वचा की सेहत सुधारने के लिए बताया है कि आपको किन चीजों को मिलाकर चेहरे पर भाप लेनी चाहिए. तो चलिए जान लेते हैं इनग्रेडिएंट्स, स्टीम लेने का तरीका और इसेक फायदे क्या हैं.
इनग्रेडिएंट्स करें नोट
- 1 छोटा चम्मच त्रिफला चूर्ण और बहेड़ा का मिश्रण)
- 3 कप पानी
- 45 ताजी नीम की पत्तियां
जान लें तरीका
पानी में त्रिफला चूर्ण और नीम की पत्तियां डालें और इसे 35 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर उबाल लें.
पैन को आंच से उतार लें और पानी को दूसरे बर्तन में पलट लें ताकि स्किन टच पर जलने का डर न रहे.
पानी को 23 मिनट ऐसे ही रहने दें ताकि ये हल्का ठंडा हो जाए, लेकिन बहुत ठंडा न करें, भाप निकलती रहे.
अब किसी चादर या बड़ी तौलिया को सिर से ओढ़ लें और पैन से निकल रही भाप को चेहरे पर एब्जॉर्ब होने दें.
ध्यान रखें कि गर्म पानी के बहुत करीब न झुकें, नहीं तो स्किन पर हीट लग सकती है.
ये क्यों फायदेमंद?
एंटीऑक्सीडेंट सपोर्ट: त्रिफला में ऐसे प्लांट कंपाउंड्स पाए जाते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं.
त्वचा के लिए नीम: पारंपरिक रूप से नीम को त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, ये पिंपल्स, एलर्जी जैसी समस्याओं को कम करने में हेल्पफुल है.
हर्बल खूबियां: इसमें दो ऐसी वनस्पतियों का मेल है, जिनका इस्तेमाल पारंपरिक स्किनकेयर रूटीन में आम तौर पर किया जाता है.
View this post on Instagram
त्वचा संग सेहत
आपके सेल्फकेयर रूटीन में एक आसान सा बदलाव स्किन की हेल्थ में सुधार कर सकता है. तो आप भी इसे हफ्ते में 1 या दो बार ट्राई कर सकते हैं. इससे सेहत को भी फायदा हो सकता है, क्योंकि सर्दियों में भाप लेने से रिलैक्स महसूस होता है. त्रिफला और नीम एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं. ऐसे में जब ये भाप सांस के साथ शरीर में जाएगी तो नाक की नलियों में रूखापन कम होगा, जकड़न से राहत मिल सकती है.