शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: ‘भर्तियां भरपूर, बंदरबांट नामंजूर…’ यूपी में प्रतिभा और परिश्रम ने कैसे बनाई पहचान?​ | पिछली हार का बदला लेने का मौका, पाकिस्तान के सामने होगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां खेला जाएगा U19 एशिया कप का फाइनल!​ | अब रिश्ते की हर उलझन की बजेगी क्लैरिटी की सीटी, Pyaar Ka Pressure Cooker लेकर आ रही हैं Shilpa Shetty​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

OTT पर प्यार का जादू चलाने आ रहे हैं इम्तियाज अली, नोट कर लें O Saathi Re की रिलीज डेट​

लंबे इंतजार के बाद मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की नई वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज में अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी ‘ओ साथी रे’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इम्तियाज अली […]

लंबे इंतजार के बाद मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की नई वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज में अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी ‘ओ साथी रे’

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इम्तियाज अली के प्रोडक्शन में बनी इस सीरीज का नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी है। मेकर्स ने बताया कि यह वेब सीरीज अगले महीने यानी 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “ओ साथी रे, अलग हुए कपल की लव स्टोरी। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर अगले महीने रिलीज होगी।” इस सीरीज के निर्देशन की कमान आरिफ अली ने संभाली है, जबकि इसकी कहानी लिखने और प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी खुद इम्तियाज अली ने उठाई है। अदिति और अर्जुन के अलावा अभिनेता अविनाश तिवारी भी इसमें एक बेहद अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

पुराने अहसास और आज के दौर के प्यार की अनोखी कहानी

अपनी इस नई सीरीज के बारे में बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा, “ओ साथी रे का मिजाज पुराना है, लेकिन यह आज के दौर की एक आधुनिक प्रेम कहानी है। कई बार प्यार आपको चौंका देता है, जब वह किसी अनजानी या उम्मीद से परे जगह पर मिल जाता है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे जोड़े के बीच फिर से पनपते प्यार की है, जो तलाक लेने जा रहा है। प्यार में दिल धड़कता है, प्यार खूबसूरत है, लेकिन कई बार दोनों तरफ से यह रिश्ता एक जैसा या बराबरी का नहीं होता।”

उन्होंने कहानी की गहराई समझाते हुए आगे कहा, “एक परफेक्ट जोड़ी होना भी कभीकभी एक बोझ बन जाता है। ओ साथी रे में हम यही देखेंगे। एक तरफ जहां प्यार तड़प, सपनों और साथ रहने का नाम है, वहीं दूसरी तरफ कई बार इसी प्यार की खातिर आपको सामने वाले को जाने देना पड़ता है। इसके सभी किरदार आपको बिल्कुल असली लगेंगे, क्योंकि हमने इसके लिए बेहतरीन कलाकारों को चुना है।”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY