Thursday, April 30, 2026
Health

घर में बनाएं जलजीरा पानी, शरबत की तरह पीएं या गोलगप्पे में भरकर खाएं

गर्मियों में जलजीरा की बहुत ही जरूरत होती है ठंडा ठंडा कुछ पीने का मन हो तो घर में खट्टा मीठी और स्वादिष्ट जलजीरा बना कर पी सकते हैं। मेहमानों को भी गर्मी में जलजीरा बनाकर सर्व कर सकते हैं। अगर आपको कुछ ठंडा और हल्का खाना है तो जलजीरा पानी बेस्ट है। इससे पेट में हो रही गर्मी, गैस और एसिडिटी भी दूर हो जाती है। जलजीरा पानी बनाना भी बहुत आसान है। आप इसे एक बार बनाकर 4-5 दिन के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए जलजीरा पानी एक बेहतरीन ड्रिंक है। इसे पीते ही आपको एकदम रिफ्रेशिंग फील होगा।
जलजीरा पानी की रेसिपी

घर में बनाएं जलजीरा पानी, शरबत की तरह पीएं या गोलगप्पे में भरकर खाएं
घर में बनाएं जलजीरा पानी, शरबत की तरह पीएं या गोलगप्पे में भरकर खाएं

पहला स्टेप– जलजीरा बनाने के लिए एक कटोरी पुदीना पत्ता, एक कटोरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, काली मिर्च, चीनी, बूंदी, सफेद नमक, काला नमक और चाट मसाला चाहिए।

दूसरा स्टेप- एक मिक्सी का जार लेंगे उसमें धनिया और पुदीना पुदीना डाल दें। इसमें थोड़ा सा पानी, बहुत थोड़े-थोड़े मसाले जैसे नमक, काला नमक, जीरा पाउडर डालकर इसे पीस लें। अब इसमें अपनी पसंद के हिसाब से चीनी डाल दें और मिक्सी में फिर से सारी चीजों को पीस लें।

तीसरा स्टेप– अब इसे किसी बाउल में निकाल लें और 2-3 गिलास एकदम ठंडा पानी डाल दें। अगर ठंडा पानी न हो तो बर्फ भी डाल सकते हैं। अब इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च और भुना जारी और डाल दें। खट्टेपन के लिए 1 नींबू का रस मिला दें।

चौथा स्टेप- अब बूंदी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। तैयार है स्वादिष्ट घर पर बना जलजीरा पानी। आप इसमें अपने स्वादानुसार मसाले कम ज्यादा कर सकते है। अगर चाट मसाला डालना चाहते हैं तो आप वो भी बना सकते हैं। एक बार इस तरह से जलजीरा पानी बनाकर पीएंगे तो मजा ही आ जाएगा।

इससे गर्मी में पेट को ठंडक मिलती है। गैस एसिडिटी होने पर भी जलजीरा पानी फायदा करता है। भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और लू लगने से भी बचाता है। आप इसे फ्रिज में कई दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। एक बार इस तरह से जलजीरा पानी बनाकर जरूर पीएं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply