चाहे थ्रिलर का आइकॉनिक रेड लेदर जैकेट हो, Bad का बकल वाला लेदर लुक, या HIStory के गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाले मिलिट्री जैकेट—माइकल जैक्सन ने हर बार यूनिक फैशन सेंस से सुर्खियां बंटोरी. जैक्सन का स्टाइल इतनी आगे की सोच वाला था कि बाद में लेडी गागा, केन वेस्ट जैसे कलाकारों ने भी परफॉर्मेंस और फैशन के इस मेल को अपनाया. हिप-हॉप स्टार माइकल जैक्सन की आवाज और डांस मूव ऐसे थे कि स्टेज पर उन्हें देखकर फैंस दीवाने हो जाते थे. इस टैलेंट के अलावा उनका फैशन सेंस भी फैन फॉलोइंग का बड़ा कारण था.

माइकल जैक्सन काला चश्मा, लेदर जैकेट, स्टाइलिश पैंट और अलग-अलग रंग के जूतों में स्टेज पर नजर आते थे. 1980 में उनका ये स्टाइल लोगों को इस कदर पसंद आया कि आम आदमी भी इस फैशन सेंस को कॉपी करने लगा. हालांकि, माइकल के फैशन को कॉपी करना इतना आसान नहीं था.
बता दें कि माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक फिल्म Michael को दुनिया भर में काफी पसंद किया जा रहा है. माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म व्यूवर्स को दीवाना बना रही है. चलिए आपको बताते हैं कि माइकल जैक्सन के फैशन सेंस को दुनिया भर में क्यों इतना पसंद किया जाता था.
माइकल का यूनिक और सबसे अलग फैशन
सिंगिंग की दुनिया में एक समय सिर्फ माइकल जैक्सन का था. उनकी खासियत थी कि उन्होंने अपने आवाज और डांस से ही नहीं फैशन सेंस के जादू से भी दुनिया को दीवाना बनाया. माइकल ने दिखाया की फैशन सिर्फ कपड़ों को पहनने का तरीका नहीं है बल्कि ये आपकी अलग पहचान भी बना सकता है. हाथ में एक ग्लव, फेडोरा हैट, वाइट मोजे और रॉयल लुक वाले कपड़े… यानी माइकल की हर पहनने वाली चीज को सोच समझकर चुना जाता था.
ग्लोबल एंटेरटेनर माइकल ने दुनियाभर में ये मैसेज दिया कि म्यूजिक को सिर्फ सुना नहीं जा सकता बल्कि देखा भी जा सकता है. माइकल अक्सर ब्लैक, रेड, वाइट, गोल्ड और सिल्वर जैसे कलर का इस्तेमाल करते थे. ये रंग स्टेज लाइट में सबसे ज्यादा प्रभावशाली दिखते थे।
माइकल के चर्चित फैशनेबल लुक्स
‘HIStory’ एल्बम की आउटफिट
माइकल की सबसे चर्चित एल्बम HIStory के टीजर में उन्होंने मिलिट्री स्टाइल को कैरी किया. इस शाही लुक में उन्होंने स्ट्रक्चर्ड टेलरिंग, हैवी डिजाइन और रॉयल डिटेलिंग पर फोकस किया. इस लुक में वे एक कमांडिंग पर्सनालिटी के रूप में नजर आए. इस एल्बम के प्रमोशन के दौरान दुनिया की अलग-अलग सिटीज में उनके कई स्टेच्यू भी लगाए गए. इसलिए ये लुक काफी पॉपुलर हुआ.
1984 ग्रैमी अवॉर्ड्स लुक
वक्त था साल 1984 का और मौका था ग्रैमी अवॉर्ड्स का. इस इवेंट में माइकल एक शानदार मिलिट्री-स्टाइल जैकेट में नजर आए. इस जैकेट पर सीक्विंस, एपॉलेट्स (शॉल्डर पर डिजाइन) और मेडल्स लगाए गए थे. ये जैकेट सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं थी बल्कि ये पावर, उपलब्धि और स्टारडम का सिंबल थी. इस शाइनी और रॉयल जैकेट लुक से माइकल ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा.
Dangerous Tour आउटफिट
माइकल का Dangerous Tour वाला कॉस्ट्यूम भी फैशन की दुनिया में बड़ा बदलाव लाया. इस दौरान पहनी गई आउटफिट में हैवी डिजाइन वर्क और टेक्नोलॉजी का यूज साफ नजर आया. इसे माइकल बुश और डेनिस टॉम्पकिन्स ने तैयार किया था. इन जैकेट्स पर गोल्ड डिटेलिंग, स्ट्रैप्स और मेटैलिक वर्क किया गया था. ये आउटफिट्स सिर्फ देखने में शानदार लगने के लिए नहीं बनाए गए थे, बल्कि उन्हें इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि वे माइकल के बेहद एनर्जेटिक और शारीरिक रूप से कठिन परफॉर्मेंस को भी आसानी से झेल सकें.
ये लुक्स भी रहे सुर्खियों में
‘Beat it’ के लिए माइकल ने रेड कलर की लेदर जैकेट पहनी और इसे डेबोरा नडूलमैन लैंडिस ने डिजाइन किया. उनके Billie Jean के लिए पहने शाइनिंग क्रिस्टल ग्लव को भी काफी पसंद किया गया. ये दोनों ही लुक पॉप कल्चर की सबसे पहचान वाले सिंबल बन गए. ये लुक्स इतने आइकॉनिक थे कि आज भी जब माइकल जैक्सन का नाम आता है तो दिमाग में उनके ये लुक्स अपने आप बन जाते हैं. इस दौरान उनके वॉर्डरोब को अलग-अलग तरीकों से अपडेट किया गय. इसमें शानदार फिटिंग, स्टाइलिश टेलरिंग पर खास फोकस किया जाता है.
उनकी आउटफिट्स और जूतों को इस तरह तैयार किया जाता था कि ये स्टाइल स्टेटमेंट तो तय करे ही साथ ही कंफर्ट भी बना रहे. वे अपने स्टाइल को उसी तरह गढ़ते थे, जैसे अपने गानों और डांस को पूरी योजना और गहरी समझ के साथ. वैसे पर्सनल लाइफ में वो नॉर्मल शर्ट, ट्राउजर और कैजुअल कपड़ों को वियर करना पसंद करते थे.
बालों का स्टाइल
आउटफिट के अलावा अपने बालों पर भी माइकल खास ध्यान देते थे. शुरू में वे स्टेज पर घुंघराले बालों में नजर आते थे लेकिन बाद में लंबे स्ट्रेट हेयर लुक भी उनकी पहचान का हिस्सा बन. खासतौर पर 80s और 90s में उनका हेयरस्टाइल फैशन ट्रेंड बन जाता था.





