HealthViral

घर पर मिनटों में बनाएं पहाड़ी स्टाइल स्वादिष्ट खट्टा-मीठा चना, हर कोई करेगा तारीफ

रोजाना घर पर बनने वाली दाल-रोटी से बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया और हटके ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको चने की एक शानदार रेसिपी बताने जा रहे हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसे लंच या डिनर में बनाया जा सकता है।

घर पर मिनटों में बनाएं पहाड़ी स्टाइल स्वादिष्ट खट्टा-मीठा चना, हर कोई करेगा तारीफ
घर पर मिनटों में बनाएं पहाड़ी स्टाइल स्वादिष्ट खट्टा-मीठा चना, हर कोई करेगा तारीफ

चने अक्सर दूसरी दाल या सब्जी के मिलाकर ही बनाए जाते हैं। मगर अकेले चने का जायका भी बेहतरीन हो सकता है अगर उसका स्वाद खट्टा-मीठा हो। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में यह डिश काफी फेमस है। इसे शादी, त्योहार या अन्य खास मौकों पर बनाया जाता है। यह पौष्टिक होता है और महिलाओं एवं बुजर्गों को काफी पसंद आता है।

सामग्री

काला चना – 250 ग्राम
पालक के पत्ते – 100 ग्राम
प्याज – दो
टमाटर – तीन
बेसन – छोटी आधी कटोरी
लाल मिर्च पाउडर – एक चम्मच
धनिया पाउडर – आधा चम्मच
गुड़ या शक्कर – तीन-चार चम्मच
इमली का रस – पांच-छह चम्मच
पुदीना – पांच-सात पत्ते
नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले चने को पांच-छह घंटे तक भिगो लें या फिर उन्हें कुकर में अच्छी तरह उबाल लें। अगर कुकर में उबालें तो उसका पानी बर्तन में निकालकर रख दें। इस बीच आधा गिलास पानी में इमली को दस मिनट तक उबालें और उसका रस निकलकर रख लें।

इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें करी पत्ते, जीरा, अलसी के बीज और कटा हुआ लहसुन डालकर भूनें। इसके बाद कटा हुआ प्याज और सूखे मसाले डालकर उन्हें खुशबू आने तक भूनें। फिर इसमें बेसन डालकर करीब पांच मिनट तक उसे चम्मच से लगातार चलाते रहें जब तक कि उसका कच्चापन दूर न हो जाए।

Khabar Monkey

इसके बाद उबले हुए चने का पानी अगर है तो उसे कड़ाही में डालें या फिर ताजा पानी ले सकते हैं। इसके साथ गुड़, इमली का पानी, लाल मिर्च पाउडर और पुदीने की पत्तियां भी इसमें डाल दें। इसे अच्छी तरह मिला लें। अब कटे हुए टमाटर इसमें डालें और करीब पांच मिनट तक ढक्कन रखकर पकाएं।

अंत में उबले हुए चने, कटी हुई पालक की पत्तियां इसमें डाल दें। इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं ताकि गाढ़ापन बने रहे। फिर नमक डालकर इसे सात-दस मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। अंत में इसमें हरा धनिया मिलाएं और गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें।

Leave a Reply