EntertainmentViral

आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर मां सोनी राजदान का फूटा गुस्सा, बोली- सोशल मीडिया बहुत नफरत से भरा…

बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 के अपने शानदार लुक्स के लिए सुर्खियों में है। राज़ी फेम अभिनेत्री ने कांस में एक से बढ़कर एक लुक में यहां फैंस का दिल जीता। आलिया रेड कार्पेट पर काफी स्टनिंग लग रही थी। उनका हर लुक कमाल का था। लेकिन उन्हें तारीफों के साथ-साथ भारी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।

आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर मां सोनी राजदान का फूटा गुस्सा, बोली- सोशल मीडिया बहुत नफरत से भरा…
आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर मां सोनी राजदान का फूटा गुस्सा, बोली- सोशल मीडिया बहुत नफरत से भरा…

सोशल मीडिया पर आलिया को जमकर ट्रोल किया गया जिसके बाद कई अभिनेता और अभिनेत्रियां उनके सपोर्ट में उतरे और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। अब इसी लिस्ट में उनकी मां सोनी राजदान भी आगे आई है जिन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर नफरत भरी पड़ी है। इससे पहले आलिया ने खुद भी एक ट्रोल को अच्छा जवाब दिया था।

क्या था पोस्ट

मुम्बई बेस्ड लेखक शुनाली खुल्लर श्रॉफ ने आलिया के ट्रोल्स को जवाब देते हुए एक पोस्ट किया जिसपर सोनी राजदान का कमेंट भी सामने आया। शुनाली ने लिखा – कान्स में आलिया भट्ट की मौजूदगी, लोगों का छोटी-छोटी बातों पर आहत हो जाना और फिर एक महिला स्टार को नीचा दिखाए जाने पर खुशी मनाना — ये सब हमारे समाज की सोच पर कई सवाल खड़े करता है।

Khabar Monkey

मां सोनी राजदान का मुंहतोड़ जवाब

शुनाली के इस पोस्ट पर सोनी राजदान ने अपनी बात रखते हुए लिखा- सोशल मीडिया पर जहां प्यार, जानकारी और मनोरंजन की भरमार है, वहीं नफरत भी बड़ी आसानी से देखने को मिल जाती है। उनका मानना है कि सोशल मीडिया आज हमारे समाज की मानसिकता और सोच का भी आईना बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसे समझने और जिस पर गंभीर चर्चा करने की जरूरत लंबे समय तक बनी रहेगी।

आलिया का ट्रोल्स को जवाब

से एक्ट्रेस के तमाम फोटोज़ और वीडियोज़ वायरल हो रहे थे और लगातार लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे थे। एक शख्स ने लिखा, ‘किसी ने तुम पर ध्यान नहीं दिया’ तो अभिनेत्री ने खुद एक डिसेंट तरीके से जवाब देते हुए अपनी बात रखी और लिखा , ‘तुमने दिया ना बस काफी है।’

दरअसल, एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा ता जिसमे एक्ट्रेस कांस के रेड कार्पेट पर पोज़ दे रहीं थी और फोटोग्राफर उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे थे। जिसके बाद लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया था। बता दें कि सोनू सूद, अली गोनी, आयशा खान जैसे कलाकार आलिया के सपोर्ट में आए थे।

आलिया का कांस लुक

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कांस में इंडियन स्टाइल को अपनाते हुए आइवरी साड़ी को काफी अलग अंदाज में एक कॉरसेट के साथ पहना था। पहले दिन एक एलीगेंट गाउन में नजर आईं थी। बाद में पीच कलर के बॉडी फिटेट गाउन में एक्ट्रेस दिखाईं दी थी। जिसके बाद उन्होंने बेहद एक से बढ़कर एक खूबसूरत लुक्स से फैन का दिल जीता था।

Leave a Reply