BusinessViral

1 जून से ये बाइक होंगी महंगी? झटका देने की तैयारी में Triumph! बढ़ सकती है इतनी कीमत

Triumph 350cc Bike Price Hike: अगर आप भी नई बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो जरा अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए! अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 जून से बाइक की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है. भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली बाइक ट्रायम्फ के नए 350cc लाइनअप को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जो खरीदारों को झटका दे सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून से कंपनी इन बाइक्स की कीमतों में इजाफा करने जा रही है. यानी आपके पास पुरानी कीमत पर बाइक खरीदने के लिए अब सिर्फ 5 दिन ही बचे हैं. आइए जानते हैं कि अगले महीने से आपकी पसंदीदा ट्रायम्फ बाइक कितनी महंगी होने जा रही है…

1 जून से ये बाइक होंगी महंगी? झटका देने की तैयारी में Triumph! बढ़ सकती है इतनी कीमत
1 जून से ये बाइक होंगी महंगी? झटका देने की तैयारी में Triumph! बढ़ सकती है इतनी कीमत

ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड Triumph की नई 350cc बाइक की कीमत बढ़ने वाली है. एक मुंबई के डीलरशिप शामन ट्रायम्फ ने सोशल मीडिया पर इस बात का संकेत दिया है कि 1 जून से ट्रायम्फ की 350cc बाइक्स की कीमतों में करीब 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन बता दें कि कंपनी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Khabar Monkey

पिछले महीने ही हुआ था बड़ा बदलाव
बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल 2026 में ही ट्रायम्फ ने अपने दमदार 400cc लाइनअप को पूरी तरह बंद करके उसकी जगह अपडेटेड 350cc इंजन वाले मॉडल्स को मार्केट में लाया था. इस बदलाव के मात्र दो ही महीनों बाद अब गाड़ियों के दाम बढ़ने की खबर सामने आ गई है. माना जा रहा है कि यह प्राइस हाइक सभी मॉडल्स पर एक समान नहीं होगा. बजट मॉडल Speed T4 पर सबसे कम और प्रीमियम मॉडल्स जैसे Thruxton 400 और Scrambler 400XC पर सबसे ज्यादा हो सकता है.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
कंपनी ने टैक्स और GST स्लैब का फायदा उठाने के लिए इंजन को 400cc से कमकर 350cc किया था, तब कस्टमर्स को उम्मीद थी कि कीमतें काफी कम होंगी. लेकिन कंपनी ने टैक्स की बचत का पूरा फायदा ग्राहकों को देने के बजाय पुरानी कीमतों को ही काफी हद तक बरकरार रखा. अब दाम बढ़ने के बाद, ग्राहकों को 350cc बाइक के लिए करीब उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी वे पहले 400cc बाइक के लिए चुकाते थे.

अभी क्या है Ex-Showroom कीमतें?
Speed T4- ₹1.95 लाख

Speed 400- ₹2.32 लाख

Tracker 400- ₹2.46 लाख

Scrambler 400X- ₹2.59 लाख

Thruxton 400- ₹2.65 लाख

Scrambler 400XC- ₹2.89 लाख

अगर आप भी कम दाम में बाइक खरीदना चाहते हैं और इस बढ़ोतरी से बचना चाहते हैं, तो 1 जून से पहले अपनी पसंदीदा ट्रायम्फ बाइक को बुक कर या खरीद सकते हैं.

Leave a Reply