बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Jensen Huang: Nvidia में फिर लौटेंगे जेनसन हुआंग ? बड़ा बयान, बोर्ड के फैसले पर टिकी वापसी, गलतियां भी मानीं​ | यूपी: वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने पर होगी जेल, निर्वाचन आयोग ने दी सख्त चेतावनी​ | Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

गोपाष्टमी पर गौ माता की परिक्रमा से दूर होगा तनाव, मिलेगा 33 कोटि देवताओं का आशीर्वाद​

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में गोपाष्टमी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने पहली बार गायों को चराना शुरु किया था। इसलिए इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया […]

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में गोपाष्टमी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने पहली बार गायों को चराना शुरु किया था। इसलिए इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस खास मौके पर गौ माता की पूजाअर्चना करने का विधान है। इसके साथ ही परिक्रमा करना और चारा खिलाना भी काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौ पूजन करने से साधक को 33 कोटि देवीदेवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी परिक्रमा करने से सभी तीर्थों के दर्शन के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

लेकिन, आपको ये शुभ फल तभी प्राप्त होंगे, जब पूजन नियमों के अनुसार किए जाए। माना जाता है कि गोपाष्टमी के दिन गौ पूजन के दौरान नियमों का पालन न करने से पूजा सफल नहीं होती है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं गोपाष्टमी के दिन गौ माता की कितनी परिक्रमा करनी जरुरी है।

गोपाष्टमी 2026 डेट और टाइम

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 17 नवंबर को सुबह 04 बजकर 19 मिनट से
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन 18 नवंबर को सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक

इस साल गोपाष्टमी का पर्व 17 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक
अमृत काल: शाम 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक

गोपाष्टमी पर गौ माता की कितनी परिक्रमा करना जरुरी है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ पूजन करने के बाद गौ माता की 7 या 11 परिक्रमा करना शुभ होता है। परिक्रमा करते समय आपका मुख पूर्व व उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।

गौ माता की परिक्रमा करने के लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को चिंता और मानसिक तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मान्यता के अनुसार, गौ माता में 33 कोटि देवीदेवताओं का वास होता है। कहा जाता है कि गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को 33 कोटि देवीदेवताओं का आशीर्वाद और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। परिक्रमा करने के बाद गौ माता को चारा और गुड़ जरुर खिलाएं और रिश्तों में मधुरता बनीं रहेगी और संतान सुख की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY