मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा में शराब पार्टी के दौरान कार में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत; CNG सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट​

Noida News: नोएडा के सेक्टर126 इलाके में देर रात कार के अंदर शराब पी रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. अचानक कार में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे एक युवक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे […]

Noida News: नोएडा के सेक्टर126 इलाके में देर रात कार के अंदर शराब पी रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. अचानक कार में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे एक युवक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे के दौरान कार में लगे CNG सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया. हालांकि, दूसरा युवक सुरक्षित बच गया.

कार में शराब पी रहे थे दो युवक

जानकारी के मुताबिक, घटना बीते सोमवार देर रात करीब 11 बजे की है. कैब चालक राजेंद्र अपनी कार में सुशील नाम के युवक के साथ बैठकर शराब पी रहा था. बताया जा रहा कि दोनों ट्रक मार्केट के पास मौजूद थे. इसी दौरान राजेंद्र किसी काम से कार से बाहर उतर गया. कुछ ही देर बाद अचानक कार में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कार में मौजूद सुशील को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. वह अंदर ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई.

CNG सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

आग लगने के कुछ देर बाद कार में जोरदार धमाका भी हुआ. बताया जा रहा कि कार में CNG सिलेंडर लगा हुआ था. आग की वजह से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से युवक का शव बरामद किया. पुलिस ने मृतक की पहचान सुशील के रूप में की है. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह कहां का रहने वाला था.

बीड़ी पीने के दौरान आग लगने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही कि कार में बीड़ी पीने के दौरान आग लगी होगी. बताया जा रहा कि कैब चालक राजेंद्र शराब पीने का आदी है और आसपास ही रहता है. वह अक्सर लोगों के साथ बैठकर शराब पीता था. घटना वाली रात भी उसने शराब के ठेके के पास एक युवक को अपनी कार में बैठाकर शराब पी थी.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

एडिशनल डीसीपी अभय कुमार के मुताबिक, कार में CNG सिलेंडर लगा हुआ था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतक सुशील कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. वहीं कार चालक राजेंद्र से भी पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY