रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वृंदावन: प्रेमानंद महाराज का केली कुंज आश्रम अचानक हुआ खाली, इंक्वायरी काउंटर बंद, आखिर क्यों?​ | खून बढ़ाता है चुकंदर! इसे सर्दियों की डाइट में शामिल करने के 6 स्वादिष्ट तरीके​ | चौथी मंजिल से गिरा… उठा और चलने भी लगा, नोएडा में कैसे सुरक्षित बचा 5 साल का मासूम? CCTV में कैद हुआ चमत्कार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खून बढ़ाता है चुकंदर! इसे सर्दियों की डाइट में शामिल करने के 6 स्वादिष्ट तरीके​

चुकंदर की प्यूरी बनाकर इसे आटे में मिलाएं और गूंथ लें. इससे आप सीधे भी पराठे या रोटी बना सकते हैं या फिर पराठे में आप पनीर की स्टफिंग भर लें. इसी तरह से इसे आप सूजी, बेसन में डालकर चीले बना सकते हैं. पराठे और चीले को दही, हरी चटनी के साथ गरमागरम ब्रेकफास्ट […]

चुकंदर की प्यूरी बनाकर इसे आटे में मिलाएं और गूंथ लें. इससे आप सीधे भी पराठे या रोटी बना सकते हैं या फिर पराठे में आप पनीर की स्टफिंग भर लें. इसी तरह से इसे आप सूजी, बेसन में डालकर चीले बना सकते हैं. पराठे और चीले को दही, हरी चटनी के साथ गरमागरम ब्रेकफास्ट में सर्व करें.

चुकंदर के नूडल्स भी बनाना काफी आसान है और ये हेल्दीटेस्टी भी लगते हैं. गेंहू के आटे में चुकंदर मिलाकर इसमें थोड़ा नमक मिलाकर गूंथ लें. पानी उबलने रखें और आटे की रोटियां बेलकर स्ट्रिप में काटकर उबाल लें. पानी से निकालकर इसे थोड़े से ऑयल में डालकर बेसिक मसालों के साथ छौंक लें.

चुकंदर के कटलेट भी एक बेहतरीन स्नैक है. इसे बनाने के लिए आप काले चना को उबाल लें और चुकंदर को स्टीम कर लें. दोनों चीजों को साथ में मैश करें और बेसिक मसाले, कटा हुआ प्याज मिलाकर इसके कटलेट तैयार करके थोड़े से सफेद तिल भी स्प्रिंकलर कर लें. चाहे तो थोड़े से आलू भी मैश करके एड किए जा सकते हैं ताकि कटलेट बाइंड सही से हो जाए. कटलेट को आप हरीलाल चटनी के साथ परोसे.

चुकंदर की प्यूरी, रामदाना के आटे के साथ आप क्रंची क्रैकर्स बनाकर तैयार कर सकते हैं. ये आप ग्लूटेनफ्री, भी रहते हैं और वीगन लोगों के लिए भी बेस्ट हैं. बस अमरंथ के आटे और चुकंदर प्यूरी को मिलाकर इसमें बेसिक मसाले मिलाकर थोड़ा सा तेल एड करें. इसे गूंथकर बेल लें. तिकोने टुकड़ों में काटें और क्रिस्पी होने तक बेक कर लें.

सर्दियों में चुकंदर की बर्फी या इसका हलवा भी इसे खाने का स्वादिष्ट तरीका है. चुकंदर को कद्दूकस करके देसी घी में भून लें और फिर इसमें दूध डालकर सूखने तक पकाएं. जरूरत के मुताबिक चीनी एड करें या फिर खजूर पीसकर मिला दें. इसमें कुछ नट्स मिलाकर प्लेट में घी लगाएं और मिश्रण को जमाकर बर्फी काट लें. 

सर्दियों में डाइट में दही एड करते हैं तो आपके लिए बेस्ट रहेगा कि चुकंदर का रायता बना लें. इसकी स्मेल न आए, इसलिए चुकंदर को स्टीम कर लें. इसके बाद इसे कद्दूकस करके फेंटे हुए दही में मिलाएं. इसमें काली मिर्च, काला नमक डालें, चाहे तो 1 छोटे चम्मच तेल में जीरा, करी पत्ता, हींग के साथ तड़का लगा लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY