एथनिक के साथ इस वक्त लेस वाली चोटी काफी ट्रेंड में चल रही हैं. करवा चौथ पर आप भी ऐसी चोटी बना सकती हैं. इसके लिए आमना शरीफ के इन दो हेयर स्टाइल से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने पोनीटेल बनाकर फ्रंट के हेयर स्लीक रखें हैं और पीछे चोटी को सिंपल गूंथते हुए फ्रिंज वाली लेस लगाई गई है.

करवा चौथ के लिए ये सिंपल हेयर स्टाइल भी कॉपी किया जा सकता है. चोटी को गूथने की बजाय इसमें ट्विस्ट बनाएं और लास्ट में लेस या फिर परांदा लगा दें. लहंगा हो अनारकली सूट या फिर साड़ी. इस तरह की चोटी हर तरह के एथनिक और इंडोवेस्टर्न आउटफिट पर भी बढ़िया लुक देगी.
साड़ी के साथ आप अंकिता लोखंडे की तरह अपने बालों को लुक दे सकती हैं. उन्होंने फ्रंट से बालों को पफी रखा है और ट्विस्ट बनाते हुए पीछे लेजाकर पिनअप किया है. बाकी के बालों को फी क्रम्प किया है ताकि बाउंस क्रिएट हो. पीछे के बाल खुले छोड़े गए हैं और झुमके की फ्रिंज चेन के साथ बालों को डेकोरेट किया गया है.
आपको फटाफट से बनने वाला बिल्कुल सिंपल हेयर स्टाइल चाहिए हो तो बस बालों को ढीला छोड़ते हुए कीर्ति सुरेश की तरह पीछे ले जाकर पिनअप कर लें या फिर क्लेचर लगाएं. इसके बाद आप बालों में सिंपल गजरे की लड़ियां लगा लें. इसमें बहुत टाइम भी नहीं लगेगा. करवा चौथ की डे पूजा के लिए ऐसा हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा.
आप शिवांगी जोशी के इस लुक से भी करवा चौथ के लिए आइडिया ले सकती हैं अगर हैंडलूम साड़ी कैरी कर रही हैं या फिर लहंगा भी पहना है तो भी इस तरह का हेयर स्टाइल बेहतरीन लगेगा. बस सिंपल सी चोटी बनानी है और फिर उसमें गजरा लपेटकर लास्ट में नीचे पिनअप कर लें. ऊपर के हिस्से में अलग कलर के फूलों से भी चोटी को डेकोरेट करें.
साड़ी हो या फिर लहंगा…ये एक सबसे कॉमन, सिंपल और बेहद खूबसूरत हेयर स्टाइल लगता है. करवा चौथ पर आप भी सोनम कपूर की तरह स्लीक हेयर वन बनाकर उसके चारों तरफ गजरा लगाकर पिनअप कर लें. आप चाहे तो पूरे जूड़े पर गजरा लगा सकती हैं. इसी तरह से सिर्फ फूलों से भी जूड़ा डेकोरेट करना बढ़िया आइडिया है.