मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
SIR Controversy: एसआईआर में 13 करोड़ वोटर्स हटे या जांच में? सुधांशु त्रिवेदी ने बताया पूरा हिसाब, कांग्रेस से पूछा- फर्जी वोटरों से किसे पहुंचाना चाह रहे फायदा?​ | राजस्थानी दाल-बाटी से मिलेगा लबालब प्रोटीन! शेफ ने शेयर की मूंग दाल वाली रेसिपी​ | PM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार हुआ खत्म, 20 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Post Office Monthly Income Scheme: हर महीने चाहिए फिक्स इनकम? Post Office की इस स्कीम में Zero रिस्क पर हर महीने कमा सकेंगे ₹9,250!​

Post Office Monthly Income Scheme: अगर जिरो रिस्क पर अगर हर महीने आमदनी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम आपके लिए काफी बेहतर है। इसके तहत अगर आपने एक बार निवेश करते हैं, तो फिर आपको 5 साल तक हर महीने फिक्स आमदनी मिल सकती हैं। बता दें कि, सिंगल अकाउंट में ₹9 […]

Post Office Monthly Income Scheme: अगर जिरो रिस्क पर अगर हर महीने आमदनी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम आपके लिए काफी बेहतर है। इसके तहत अगर आपने एक बार निवेश करते हैं, तो फिर आपको 5 साल तक हर महीने फिक्स आमदनी मिल सकती हैं।

बता दें कि, सिंगल अकाउंट में ₹9 लाख और जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख तक जमा करके 7.4% सालाना ब्याज के साथ  आप हर महीने ₹9,250 तक कमा सकते हैं। 

Zero रिस्क के साथ गारंटी

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम्स इसलिए बेहतर है, क्योंकि इसमें पूरी तरह से जीरो रिस्क होता है। इसके तहत जमा की गई छोटी से लेकर बड़ी रकम तक की सुरक्षा की गारंटी सरकार खुद देती है। यह स्कीम बुजुर्गों और रिटायर्ड लोग और जो मार्केट रिस्क के बिना आमदनी करना चाहते हैं , उनके लिए यह स्कीम शानदार है।

 

एक बार में कितना कर सकते हैं Investment

इस स्कीम के तहत इसमें निवेश की राशि तय होती है। अगर किसी व्यक्ति का सिंगल अकाउंट है तो एक व्यक्ति 9 लाख रुपये तक का निवेश कर सकता है। वहीं अगर जॉइंट है तो आप करीब 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। 
 
आप जैसे ही निवेश करते हैं आपको ब्याज की राशि मिलने लगती है। इस स्कीम की मेच्योरिटी अवधि 5 साल तक की होती है।

कितना मिलता है Interest?

सरकार इस स्कीम के तहत फिलहाल सलाना 7.4 फीसदी सालाना ब्याज देती है। इसमें हर महीने पेमेंट किया जाता है, इसमें केवल 1000 रुपये से अकाउंट खोल सकते हैं।  इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर निर्धारित दस्तावेज जमा करके अप्लाई कर सकते हैं।

एकमुश्त निवेश में हर महीने 9250 रुपये की कमाई

अगर किसी का ज्वाइंट अकाउंट है और वो 15 लाख रुपये एकमुश्त निवेश करते हैं, तो उन्हें 5 साल तक मौजूदा 7.4 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से हर महीने 9,250 रुपये मिलेंगे। यह स्कीम सीनियर सिटीजन्स के लिए बेहतरीन है। अगर पांच साल तक की पूरी कमाई देखें तो  9,250 × 60 = 555, 000 की कमाई होगी।

बता दें कि, अगर आप मैच्योरिटी के पहले खाता बंद कर देते है, तो इससे नुकसान हो सकता है। अगर 1 से 3 साल के बीच खाता बंद करते हैं, तो मूलधन का 2 फीसदी और अगर 3 से 5 साल के बीच खाता बंद करते हैं तो मूलधन का 1 प्रतिशत कटेगा। 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY