गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP PCS Transfer: यूपी में 14 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों में बदले गए SDM और ADM​ | इंडिया-US ट्रेड डील पर विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- जब तक काम पूरा ना हो, उसे पूरा ना माना जाए​ | UP MLC Election: कल गाजियाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, नोएडा में किसे मिलेगी छुट्टी? यहां जानें पूरी डिटेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

कोरबा में डांस विवाद: रावण दहन से पहले युवक की हत्या​

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार दशहरा मैदान में हुई चाकूबाजी में 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार उर्फ गोल्डन की मौत हो गई। पुलिस ने घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद तीन आरोपियों […]

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार दशहरा मैदान में हुई चाकूबाजी में 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार उर्फ गोल्डन की मौत हो गई। पुलिस ने घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

घटना के समय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का आगमन होना था। उनके पहुंचने से ठीक पहले मैदान में यह वारदात हुई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मैदान में लगे साउंड सिस्टम पर डांस करने के दौरान हुई। राहुल कुमार और आरोपी बिट्टू चौहान के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान राहुल ने बिट्टू चौहान और बीचबचाव करने आए उसके साथी विजय चौहान को थप्पड़ मार दिया।

इससे आक्रोशित होकर बिट्टू चौहान, विजय चौहान और सीपू चौहान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राहुल को रावण दहन स्थल के पीछे स्थित एक सुनसान गली में ले गए। वहां उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। अचानक हुए हमले से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई और लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।

हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल को आननफानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने रातभर दबिश देकर हत्या में शामिल तीन आरोपियों बिट्टू चौहान, विजय चौहान और सीपू चौहान को गिरफ्तार कर लिया। खबर के अनुसार, आरोपियों का आधा सिर भी मुंडवा दिया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया गया है। वहीं, एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल मानिकपुर चौकी पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। रावण दहन जैसे सार्वजनिक आयोजन के दौरान हुई इस हत्या के मामले में पुलिस फरार आरोपी की तलाश और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY