बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Jasprit Bumrah की वापसी से भारतीय गेंदबाजी हुई मजबूत, Afghanistan Series के लिए Harshit Rana को मिला मौका​ | 2027 में बनेगी सपा सरकार… सहारनपुर में बोले अखिलेश यादव, गन्ना किसानों से किया ये वादा​ | रिलीज से पहले ही Mirzapur The Movie ने की करोड़ों की कमाई, 3 दिन में इतनी टिकटें बिकीं!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कैफे बंद हुआ तो शौक पूरे करने के लिए बने चोर! लिव-इन कपल ने नोएडा में खड़ा किया गैंग​

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कैफे के कारोबार में नुकसान होने के बाद शौक पूरे करने के लिए एक प्रेमी जोड़े के चोरी का गैंग बनाने का मामला सामने आया है. नोएडा पुलिस ने ऐसे ही एक कथित गिरोह का खुलासा करते हुए लिवइन में रह रहे प्रेमीप्रेमिका और उनके एक साथी को […]

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कैफे के कारोबार में नुकसान होने के बाद शौक पूरे करने के लिए एक प्रेमी जोड़े के चोरी का गैंग बनाने का मामला सामने आया है. नोएडा पुलिस ने ऐसे ही एक कथित गिरोह का खुलासा करते हुए लिवइन में रह रहे प्रेमीप्रेमिका और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह हाईराइज सोसाइटियों और रिहायशी इलाकों में बंद पड़े मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था. पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से नकदी, ज्वेलरी, मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है.

पुलिस के अनुसार, गिरोह की कथित सरगना सोनाली थी, जो रेकी के दौरान पूरे गैंग को लीड करती थी. उसका प्रेमी दीवाकर और तीसरा साथी इरफान बंद पड़े मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस का कहना है कि आरोपी विशेष रूप से उन घरों को निशाना बनाते थे, जहां परिवार किसी काम से बाहर गया होता था और मकान लंबे समय से बंद दिखाई देता था.

खर्च पूरे करने के लिए करते थे चोरी

जांच में सामने आया है कि दीवाकर और सोनाली पहले गाजियाबाद में कैफे चलाते थे. बाद में दोनों ने नोएडा में भी कैफे का कारोबार शुरू किया, लेकिन व्यवसाय में नुकसान होने के बाद कैफे बंद हो गया. पुलिस के मुताबिक, कारोबार बंद होने के बाद प्रेमी जोड़े ने अपने खर्च और शौक पूरे करने के लिए कथित तौर पर चोरी का रास्ता अपना लिया. इसके बाद दोनों ने अपने साथी इरफान को साथ लेकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, गिरोह दिन के समय वारदात करता था ताकि सामान्य आवाजाही के बीच किसी को ज्यादा शक न हो. महिला आरोपी सोनाली बंद मकानों की पहचान करने और रेकी करने में कथित तौर पर अहम भूमिका निभाती थी. मकान की स्थिति और आसपास की गतिविधियों का पता लगाने के बाद वह अपने साथियों को जानकारी देती थी. इसके बाद मौका देखकर तीनों मिलकर घर में घुसते और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे. पुलिस का दावा है कि चोरी से मिले पैसे और सामान का इस्तेमाल आरोपी अपने खर्च और मौजमस्ती के लिए करते थे. दिन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपी रात के समय रेस्तरां और बार में पार्टी करते थे.

तीनों आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर113 पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 3.5 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने नोएडा और आसपास के इलाकों में कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और बरामद सामान किनकिन मामलों से जुड़ा है. एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के अनुसार, मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY