बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में नजर आएंगे। शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है। यह एपिसोड 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा। प्रोमो में सलमान खान अपने बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैंस शो का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान इस एपिसोड में अकेले नहीं होंगे। उनके साथ 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री भी नजर आ सकती हैं, जिनके साथ सलमान ने कई फिल्मों में काम किया है।
सलमान के साथ नजर आएंगी करिश्मा कपूर?
वैरायटी इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर भी काउच पर नजर आएंगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करिश्मा कपूर ने सलमान खान के साथ एक खास सेगमेंट के लिए शूटिंग की है। इसकी झलक दर्शकों को एपिसोड में देखने को मिलेगी।
सलमानकरिश्मा की जोड़ी फिर जीतेगी दिल?
सलमान खान और करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती थी। ‘जुड़वा’ और ‘बीवी नंबर 1’ सलमानकरिश्मा की हिट फिल्मों में शामिल हैं। इन फिल्मों को दर्शक आज भी पसंद करते हैं।
ऐसे में अगर करिश्मा कपूर ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में सलमान खान के साथ नजर आती हैं, तो दोनों को साथ देखकर फैंस को 90 के दशक की उनकी फिल्मों और उनकी पुरानी केमिस्ट्री की याद आ सकती है।