बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मैं तुम्हें तलाक देता हूँ…’: प्यार में धर्म बदला, 5 दिन साथ रहे और फिर मैसेज भेजकर फरार हो गया ‘फरेबी’ पति!​ | Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​ | AUS vs ENG 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड! कौन जीतेगा पर्थ वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ICC Board Meeting में WTC 2027-31 चक्र और प्रमुख टूर्नामेंट्स का प्रस्ताव पेश​

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बुधवार से यहां शुरू हुई बोर्ड की बैठकों में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 202729 और 202931 चक्रों के लिए मैचों का प्रस्ताव रखा जाएगा, जबकि 202835 के बीच पुरुषों की प्रतियोगिताओं को मंजूरी के लिए भी पेश किया जाएगा। आईसीसी की बैठकें चार दिन तक चलेंगी जिसमें विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था […]

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बुधवार से यहां शुरू हुई बोर्ड की बैठकों में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 202729 और 202931 चक्रों के लिए मैचों का प्रस्ताव रखा जाएगा, जबकि 202835 के बीच पुरुषों की प्रतियोगिताओं को मंजूरी के लिए भी पेश किया जाएगा। आईसीसी की बैठकें चार दिन तक चलेंगी जिसमें विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था की आठ समितियों की बैठक होंगी। बुधवार से लेकर 15 नवंबर तक चलने वाली 2026 की बैठकों के अंतिम चरण में दुनिया भर से आईसीसी बोर्ड और समिति के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘इन बैठकों में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए 202729 और 202931 चक्रों के लिए मुकाबलों का प्रस्ताव रखा जाएगा, जबकि 202835 के लिए आईसीसी की सभी प्रमुख पुरुष प्रतियोगिताओं के लिए समयसीमा को मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।’’ इन बैठकों में ‘फ्रेंचाइजी लीग रिव्यू ग्रुप और ‘गवर्नेंस रिव्यू कमटी’ से मिलने वाली शुरुआती प्रतिक्रियाओं पर भी चर्चा होगी जिनका गठन इस वर्ष जुलाई में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में किया गया था। 

आईसीसी ने कहा, ‘‘फ्रेंचाइजी लीग रिव्यू ग्रुप का उद्देश्य आईसीसी के मौजूदा नियमों और ढांचे को बेहतर बनाना है, जिससे कि फ्रेंचाइजी लीगों की बढ़ती संख्या से पैदा होने वाली नई चुनौतियों का सामना किया जा सके और इससे निपटने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को अधिक सुरक्षित व मजबूत बनाया जा सके।’’ आईसीसी की ‘गवर्नेंस रिव्यू कमेटी’ को आईसीसी के कामकाज की गहन समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और यह समिति अपनी शुरुआती सिफारिशें पेश करेगी।

 अफगानिस्तान की शरणार्थी महिला क्रिकेटरों के लिए गठित कार्यबल इससे जुड़े कार्यक्रम के आगे की गतिविधियों के बारे में आईसीसी बोर्ड के सामने अपनी सिफारिश से पेश करेगा। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, ‘‘आईसीसी बोर्ड और समिति की बैठकें खेल के वैश्विक शासी निकाय के रूप में आईसीसी की ताकत को दर्शाती हैं। दुनिया भर के सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का एक साथ बैठक करना हमारे खेल की भविष्य की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।’’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY