Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले स्थित पनकी थाना क्षेत्र से एक दिल नहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मकान की अचानक छत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में महज 15 दिन की मासूम नवजात बच्ची भी शामिल है, जिसकी मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों में कोहराम मच गया है. पनकी थाना क्षेत्र में स्थित मकान में परिवार के सदस्य मौजूद थे, तभी अचानक मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई.

तेज आवाज के साथ छत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के पड़ोसी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत राहतबचाव कार्य शुरू किया गया और मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया.
डॉक्टरों ने तीनों को घोषित किया मृत, 15 दिन की बच्ची की मौत से इलाका स्तब्ध
मलबे से निकालने के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. 15 दिन की मासूम बच्ची, उसकी मां व परिवार के सदस्य की मौत की खबर मिलते ही रोनापिटना मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.