HealthViral

Cocktail-Mocktail ऑर्डर करने से पहले जान लें, क्या है दोनों में अंतर

Cocktail Vs Mocktail: शादी, पार्टी, क्लब या रेस्टोरेंट में जाते ही अक्सर मेन्यू में “कॉकटेल” और “मॉकटेल” जैसे नाम नजर आते हैं। कुछ लोग दोनों में फर्क समझते हैं। वहीं काफी लोगों को कॉकटेल और मॉकटेल के बीच का अंतर पता नहीं होता है। कई लोग इन्हें सिर्फ रंग-बिरंगी ड्रिंक्स समझते हैं, लेकिन असल में दोनों एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं। एक में अल्कोहल होता है तो दूसरी में नहीं। दोनों को बनाने का तरीका, सर्व करने का अंदाज और पीने वालों की पसंद भी अलग होती है। अगर आपको भी आज तक इन दोनों के बीच का फर्क साफ तौर पर समझ नहीं आया है, तो यहां आसान भाषा में जानिए कॉकटेल और मॉकटेल की पूरी कहानी।

Khabar Monkey

Cocktail-Mocktail ऑर्डर करने से पहले जान लें, क्या है दोनों में अंतर
Cocktail-Mocktail ऑर्डर करने से पहले जान लें, क्या है दोनों में अंतर

Cocktail और Mocktail क्या होते हैं?

दोनों में एक चीज समान है कि कॉकटेल और मॉकटेल दोनों ही फ्लेवर्ड ड्रिंक्स की कैटेगरी में आती हैं। इन दोनों को ही कई तरह की चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है। लेकिन दोनों की सबसे बड़ी पहचान इनके अंदर मौजूद अल्कोहल से जुड़ी होती है।

क्या होती है कॉकटेल ड्रिंक?

कॉकटेल की बात करें तो यह ऐसी ड्रिंक होती है जिसमें किसी न किसी तरह का अल्कोहल मौजूद होता है। इसे तैयार करने के लिए शराब, वोडका, रम, व्हिस्की, बीयर या वाइन जैसी एल्कोहलिक ड्रिंक्स को फ्रूट जूस, सोडा, सिरप, हर्ब्स या बर्फ के साथ मिलाया जाता है।

इन ड्रिंक्स का स्वाद बैलेंस करने के लिए मात्रा का खास ध्यान रखा जाता है। यही वजह है कि प्रोफेशनल बार टेंडर कॉकटेल बनाने के लिए खास तकनीक और माप का इस्तेमाल करते हैं।

कॉकटेल से जुड़ी रोचक बातें

अलग-अलग देशों में कॉकटेल सर्व करने और पीने की कानूनी उम्र तय होती है। कुछ कॉकटेल ड्रिंक्स में फ्रूट गार्निश, स्मोक इफेक्ट और खास ग्लास का इस्तेमाल भी किया जाता है।

मॉकटेल क्या होती है?

अब बात करते हैं मॉकटेल की। यह ऐसी ड्रिंक होती है जिसमें अल्कोहल बिल्कुल नहीं होती है। इसे अलग-अलग फ्रूट जूस, सोडा, मिंट, नींबू, सिरप, नारियल पानी या कोल्ड ड्रिंक्स को मिलाकर बनाया जाता है।

यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प मानी जाती है जो पार्टी में फ्लेवर और प्रेजेंटेशन का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन शराब नहीं पीते।

आजकल क्यों बढ़ रहा है मॉकटेल का ट्रेंड?

पिछले कुछ सालों में हेल्दी और नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। लोग अब पार्टी में भी ऐसे विकल्प तलाशते हैं जो टेस्ट के साथ रिफ्रेशमेंट दें। यही वजह है कि रेस्टोरेंट्स और कैफे में मॉकटेल मेन्यू लगातार बड़ा होता जा रहा है। कई लोग अब घर पर भी अलग-अलग फ्लेवर की मॉकटेल तैयार करने लगे हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अल्कोहल का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। शराब से जुड़ी कानूनी उम्र और नियम अलग-अलग राज्यों और देशों में भिन्न हो सकते हैं, इसलिए स्थानीय नियमों का पालन करें।

Leave a Reply