SportsViral

कप्तान शुभमन गिल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों विरोधी टीमों की बढ़ने वाली है टेंशन

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पूरे आईपीएल सीजन जिस एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा दिलों को जीता है वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान कर दिया। राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल 2026 के सीजन में क्वालीफायर-2 मुकाबले में हार के साथ खत्म हो गया लेकिन वैभव सूर्यवंशी की तारीफ सभी करते हुए नजर आ रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी वैभव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

Khabar Monkey

कप्तान शुभमन गिल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों विरोधी टीमों की बढ़ने वाली है टेंशन
कप्तान शुभमन गिल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों विरोधी टीमों की बढ़ने वाली है टेंशन

उसके खिलाफ खेलने वाली विरोधी टीमों को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 16 मैचों में जहां कुल 776 रन देखने को मिले तो वहीं उनका औसत 48 से अधिक का रहा जबकि स्ट्राइक रेट भी 200 प्लस का था। इस दौरान उन्होंने एक सीजन में अकेले इतने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए जो पहले किसी भी आईपीएल सीजन में कोई भी खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था। इसमें वैभव ने जो सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा वह क्रिस गेल के एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का था, जिसमें वैभव के बल्ले से आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के देखने को मिले।

फाइनल मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल जो मौजूदा समय में भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान भी उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि उनके लिए ये सीजन काफी जबरदस्त रहा है। मैंने किसी को भी इस तरह से बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा है जैसे उसने की है। मौजूदा समय में देखा जाए तो वह वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। वैभव को बल्लेबाजी करते देखना काफी शानदार अनुभव रहा है। उसकी बल्लेबाजी में सिर्फ हिटिंग ही नहीं बल्कि जिस तरह से वह तकनीकी तौर पर खेलते हैं और उनके हाथों की तेजी बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले उनको काफी अलग बनाती हैं। उसने जिस तरह से क्वालीफायर-2 मैच में बल्लेबाजी की उससे उसकी मानसिकता के बारे में भी पता चलता है और मुझे लगता है कि आने वाले सालों में वह जिस भी टीम के खिलाफ खेलेंगे उनके लिए काफी बड़ी टेंशन बनने जा रहे हैं।

वैभव अब श्रीलंका में ट्राई सीरीज में दिखेंगे खेलते हुए

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म होने के साथ वैभव सूर्यवंशी को फिर से मैदान पर खेलते हुए देखने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें 9 जून से श्रीलंका में शुरू होने वाली इंडिया-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए टीम के बीच वनडे ट्राई सीरीज में उनके बल्ले का कमाल देखने को मिलेगा। इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने पहले इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है और तिलक वर्मा कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply