SportsViral

ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद खुलकर सामने आए टॉम मूडी, कहा ‘हम सबको यह बात पता थी कि उसके…

Tom Moody on Rishabh Pant: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अभी खत्म भी नही हुआ और उसके पहले ही लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपनी कप्तानी छोड़ दिया है. लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में बेहद शर्मनाक रहा था. लखनऊ सुपर जायंटस की टीम आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में सबसे नीचे नंबर 10 पर रही थी.

ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद खुलकर सामने आए टॉम मूडी, कहा ‘हम सबको यह बात पता थी कि उसके…
ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद खुलकर सामने आए टॉम मूडी, कहा ‘हम सबको यह बात पता थी कि उसके…

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बीच सीजन ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हे रोके रखा था. ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने का ऐलान LSG के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी (Tom Moody) ने किया था.

टॉम मूडी ने Rishabh Pant के फैसले पर कही ये बात

LSG के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि

“विकेटकीपर-बल्लेबाज को कुछ मुश्किल सीजनों के बाद निजी और पेशेवर दोनों ही स्तरों पर अपनी सर्वश्रेष्ठ फ़ॉर्म हासिल करने पर ध्यान देने की जरूरत है.”

टॉम मूडी ने यह उम्मीद भी जताई कि कप्तानी छोड़ने से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को क्रिकेट के उस निडर अंदाज में लौटने का मौका मिलेगा, जिसने उन्हें भारत के सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से एक बनाया है.

आईपीएल 2027 में भी LSG का हिस्सा होंगे ऋषभ पंत

क्रिकइंफो के अनुसार टॉम मूडी का कहना है कि

“मुझे लगता है कि आखिरकार ऋषभ पंत को यह एहसास हो गया है कि अब कप्तानी से हटकर एक खिलाड़ी के तौर पर अपने खेल पर ध्यान देने का समय आ गया है. पिछले कुछ सालों में उनके लिए निजी तौर पर यह समय काफी मुश्किल रहा है. वह उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए हैं, जिसकी उम्मीद वह खुद से करते थे. इसलिए उन्हें लगता है कि यह एक सही फैसला है. मूडी का कहना है कि यह पंत और फ्रेंचाइज दोनों के लिए एक सही फैसला है.”

पिछले सीजन भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन खराब रहा था और सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली थी, वहीं इस सीजन सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल हुई. ऐसे में जब ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ी तो टॉम मूडी से पूछा गया कि कप्तान के इस फैसले से फ्रेंचाइजी को हैरानी हुई? तो इसका जवाब देते हुए टॉम मूडी ने कहा कि

“यह एक ऐसी संभावना थी जिस पर पहले से ही विचार किया जा रहा था. फ्रेंचाइजी ने यह महसूस किया था कि टीम को फिर से खड़ा करने और एक मजबूत दावेदार के तौर पर वापसी करने के बड़े प्रयास के तहत टीम की कप्तानी में बदलाव की जरूरत है.”

Khabar Monkey

 

Leave a Reply