मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
मारुति ने ग्राहकों को दिया झटका, अगस्त से इतनी महंगी हो जाएंगी कारें​ | क्या सच में शुगर कंट्रोल करता है जामुन? ये मिथक या सच, एक्सपर्ट से जानें​ | चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में बड़ा बदलाव! चढ़ावे की गिनती में जुटे कर्मियों की छुट्टी, अब नए लोगों की एंट्री​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘कपड़े फाड़ दो इनके…’, स्कूली रंजिश में छात्रा के मां-पिता और दादी बने हैवान, दो सगी बहनों पर किया जानलेवा हमला, CCTV वायरल​

Bharuch Viral Video: गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर GIDC इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है. यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो सगी बहनों पर एक दूसरी छात्रा के पूरे परिवार ने बीच सड़क पर जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के वक्त दोनों बहनें अपनी मोपेड पर सवार […]

Bharuch Viral Video: गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर GIDC इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है. यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो सगी बहनों पर एक दूसरी छात्रा के पूरे परिवार ने बीच सड़क पर जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के वक्त दोनों बहनें अपनी मोपेड पर सवार होकर ट्यूशन जा रही थीं. दिनदहाड़े छात्राओं पर हुए इस बर्बर हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

वायरल वीडियो और अस्पताल में भर्ती पीड़िता संस्कृति सेंगर ने आपबीती सुनाते हुए प्रशासन के सामने न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता के अनुसार, वारदात के पीछे स्कूल का एक मामूली विवाद था. पीड़िता संस्कृति सेंगर ने बताया कि उनका स्कूल में पढ़ने वाली ‘पर्ल’ नाम की एक छात्रा से किसी बात पर झगड़ा हुआ था. इसी रंजिश में पर्ल ने अपने पूरे परिवार को बुला लिया. जब संस्कृति अपनी बहन के साथ मोपेड से ट्यूशन जा रही थी, तभी आरोपियों ने अपनी गाड़ी उनकी स्कूटी पर चढ़ा दी.

स्कूटी से गिरते ही आरोपियों ने दोनों बहनों पर हाथापाई शुरू कर दी. पर्ल के पिता देवा भाई, जो कथित तौर पर अत्यधिक शराब के नशे में थे, उन्होंने क्रिकेट बैट से दोनों नाबालिग बहनों के सिर, कंधे और पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए. वहीं पर्ल की मां और दादी ने चप्पलों से मारपीट की और उन्हें गंदीगंदी गालियां दीं.

कपड़े फाड़ने की दी धमकी, ‘तब तक मारो जब तक पेट न भरे’

पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया है कि हमलावर केवल मारपीट तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने सरेराह उनकी अस्मत को भी ठेस पहुंचाने की कोशिश की. पीड़िता ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपी चिल्ला रहे थे कि ‘इनके कपड़े फाड़ दो, इन्हें इतना मारो जब तक कि मन न भर जाए.’ जब दोनों बहनें लहूलुहान होकर चीखनेचिल्लाने लगीं और सूचना मिलते ही उनके मातापिता मौके की तरफ दौड़े, तो भीड़ का फायदा उठाकर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए. फिलहाल घायल बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

‘कल तो कोई लड़की बाहर नहीं निकल पाएगी’ न्याय की गुहार

अस्पताल के बिस्तर से रोते हुए पीड़िता संस्कृति ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उसने कहा, ‘मैं प्रशासन से चाहती हूं कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और चारों को जेल भेजा जाए. अगर इस मामले को दबा दिया गया, तो कल को कोई भी लड़की सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाएगी. हमें हर हाल में इंसाफ चाहिए.’

CCTV फुटेज के आधार पर अंकलेश्वर GIDC पुलिस की सख्त कार्रवाई

घटना की भनक लगते ही अंकलेश्वर GIDC पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आ गई है. पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे कैमरों से CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़ित छात्राओं के बयानों के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY