मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर​ | सावन में ‘नॉनवेज फ्री’ रहेगा वाराणसी कैंट स्टेशन, 183 CCTV कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी​ | राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, हिरासत में लिए जाने के दौरान…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘सपा अपने नाम पर वोट मांगने से कतरा रही…’ ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव के PDA पर हमला​

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी और उसके पीडीए फॉर्मूला पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के नाम पर वोट मांगने से कतरा रही है. अपनी नई दुकान सजा कर वोट मांग रही है , लेकिन कांठ की हाड़ी बारबार नहीं चढ़ती है. जबजब सपा की सरकार रही है. […]

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी और उसके पीडीए फॉर्मूला पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के नाम पर वोट मांगने से कतरा रही है. अपनी नई दुकान सजा कर वोट मांग रही है , लेकिन कांठ की हाड़ी बारबार नहीं चढ़ती है. जबजब सपा की सरकार रही है. बूथ पर दलितों पर अत्याचार समाजवादी के गुंडों ने किया है.

टीवी9 की ओर से शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर चर्चा के लिए मंगलवार को भारतवर्ष के टॉपर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बातचीत करते हुए ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी जाति धर्म पर काम नहीं करती है. हम सबका साथ और सबका विश्वास की बात करते हैं. बीजेपी पीएम की योजनाओं को लेकर करती है. जातियों पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सबलोग संतुष्ट है. किसी का अहित नहीं हो. समाज में सभी लोग रहते हैं और अपनाअपना कार्यक्रम करते हैं. इसमें कोई आपत्ति नहीं है. हम भी इसमें जाते हैं.

समाजवाद के नाम पर क्यों नहीं वोट मांगते?

अखिलेश यादव के पीडीए पर पाठक ने कहा कि समाजवाद के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते हो? वे जब भी शासन में रहते हैं. हर जनपद में एक सीएम नजर जाता है. यूपी में आज सरकार में एक भी संगठित क्रिमिनल सक्रिय नहीं है. अपनापराया गरीब नहीं देखा.

पाठक ने कहा कि इनका दलितों से कुछ लेनादेना नहीं है. समाजवादी के सदस्यों ने दलितों पर बिल फाड़ा था. विपक्ष की ओर से महिला सुरक्षा के सवाल पर कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं कि महिला उत्पीड़न और बच्चों के मामले में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश नंबर वन है. उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों में कानून में क्या अंतर था. यह जनता से पूछे.

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY