शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार की तेजी से गदगद हुए निवेशक, इक्विटी म्यूचुअल फंड में डाले 28 हजार करोड़, डेट फंड से निकाले 1 लाख करोड़​

जून महीने में भारतीय निवेशकों ने शेयर बाजार में जमकर दांव लगाया है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के ताजा आंकड़ों ने बाजार का मूड पूरी तरह से साफ कर दिया है. एक तरफ जहां इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों ने 28,973 करोड़ रुपये का भारीभरकम निवेश किया है, वहीं दूसरी तरफ फिक्स्ड रिटर्न […]

जून महीने में भारतीय निवेशकों ने शेयर बाजार में जमकर दांव लगाया है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के ताजा आंकड़ों ने बाजार का मूड पूरी तरह से साफ कर दिया है. एक तरफ जहां इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों ने 28,973 करोड़ रुपये का भारीभरकम निवेश किया है, वहीं दूसरी तरफ फिक्स्ड रिटर्न देने वाले डेट फंड्स से 1.09 लाख करोड़ रुपये की भारी निकासी की गई है. इसके साथ ही, पिछले महीने फीके पड़े गोल्ड ईटीएफ में भी इस बार शानदार वापसी हुई है.

शेयर बाजार की तरफ निवेशकों का बढ़ता रुझान

मई के महीने में निवेशकों ने बाजार में पैसा लगाने को लेकर थोड़ी सावधानी बरती थी, लेकिन जून आतेआते यह झिझक टूट गई. एम्फी की रिपोर्ट बताती है कि जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में नेट 28,973 करोड़ रुपये का निवेश आया है. यह आंकड़ा मई के 22,908 करोड़ रुपये से काफी बेहतर है. हालांकि, अगर हम इसकी तुलना मार्च या अप्रैल से करें, तो यह निवेश थोड़ा कम जरूर लग सकता है. फिर भी, यह बाजार में लौटते हुए मजबूत भरोसे का सीधा संकेत है. इस नए निवेश के साथ ही इक्विटी फंड्स का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट भी छप्पर फाड़कर बढ़ गया है. मई में यह 36.14 लाख करोड़ रुपये था, जो जून के अंत तक बढ़कर 37.34 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

डेट फंड्स से मोहभंग की असली वजह

जहां एक तरफ शेयरों में पैसा लगाने की होड़ मची है, वहीं डेट म्यूचुअल फंड्स की हालत पस्त नजर आ रही है. लगातार दूसरे महीने निवेशकों ने इस श्रेणी से भारी मात्रा में अपना पैसा बाहर निकाला है. आंकड़ों पर गौर करें तो जून में डेट फंड्स से 1.09 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई है. इससे पहले मई में भी निवेशकों ने लगभग 96,949 करोड़ रुपये निकाले थे. लगातार हो रही इस भारी बिकवाली का सीधा असर डेट फंड्स के एयूएम पर पड़ा है. यह आंकड़ा मई के 18.25 लाख करोड़ से गिरकर अब 17.38 लाख करोड़ रुपये ही रह गया है. इससे यह साफ होता है कि निवेशक फिलहाल इस श्रेणी से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझ रहे हैं.

सोने की चमक ने फिर किया आकर्षित

जून का महीना सोने के निवेशकों के लिए भी एक बड़ा बदलाव लेकर आया. मई के महीने में गोल्ड ईटीएफ से 725 करोड़ रुपये की निकासी देखी गई थी, जिससे लगा कि सोने से लोगों का रुझान कम हो रहा है. लेकिन, जून में पासा पूरी तरह पलट गया. निवेशकों ने सोने में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए 3,443 करोड़ रुपये का नया निवेश कर डाला. यह इस बात का सबूत है कि भले ही लोग शेयर बाजार के जोखिम उठा रहे हों, लेकिन अपने पोर्टफोलियो को सुरक्षित रखने के लिए वे सोने पर भी दांव लगा रहे हैं. इसी तरह, संतुलित जोखिम वाले हाइब्रिड फंड्स में भी निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार है. जून में इसमें 12,893 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो मई के 10,560 करोड़ रुपये से अधिक है.

अन्य योजनाओं में निवेश का हाल

कुछ अन्य स्कीम्स ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा. सॉल्यूशनओरिएंटेड स्कीम्स में 321 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया, जबकि अन्य विविध स्कीम्स में 16,724 करोड़ रुपये आए. इसके उलट, क्लोज्डएंडेड तथा इंटरवल स्कीम्स में निवेशकों ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां से 2,794 करोड़ रुपये की निकासी हुई है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY