Wednesday, April 15, 2026
Viral

कचरे से ‘घोंसला’ बना रहे बाड़मेर के ग्रीनमैन, नारियल से बचा रहे पक्षियों की जान

Save From Birds Summer : भीषण गर्मी के मौसम में जहां इंसान खुद को बचाने के उपाय ढूंढता है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं। बाढ़मेर जैसे इलाकों में तापमान 50°C तक पहुंच जाता है, जिससे हर साल हजारों पक्षी प्यास और गर्मी के कारण दम तोड़ देते हैं।

कचरे से ‘घोंसला’ बना रहे बाड़मेर के ग्रीनमैन, नारियल से बचा रहे पक्षियों की जान
कचरे से ‘घोंसला’ बना रहे बाड़मेर के ग्रीनमैन, नारियल से बचा रहे पक्षियों की जान

ऐसे में बाड़मेर के ‘ग्रीनमैन’ सरपात सिंह राजपुरोहित ने एक अनोखी पहल कर लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने बेकार पड़े नारियल के खोल को पक्षियों के लिए सुरक्षित घोंसले में बदल दिया है।

नारियल से बनाए पक्षियों के लिए देसी कुलर

पर वायरल वीडियो में नरपत सिंह मंदिरों और सड़कों पर फेंके गए नारियल के खोल इकट्ठा करते नजर आते हैं। इसके बाद वे उन नारियल में छेद कर रस्सी डालते हैं और उन्हें पेड़ों पर टांग देते हैं।

कुछ ही समय में ये साधारण खोल गौरैया और अन्य छोटे पक्षियों के लिए सुरक्षित और ठंडे घर बन जाते हैं। इस पहल को उन्होंने ‘कचरे से बसेरा’ नाम दिया है। को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इस काम की सराहना की है।

ये खबर भी पढ़ें :

यह वीडियो पर्यावरण के प्रति जागरूकता की मिसाल

दरअसल, नारियल का खोल प्राकृतिक रूप से एक बेहतरीन इंसुलेटर होता है, जो अंदर के तापमान को संतुलित रखता है। प्लास्टिक या धातु के मुकाबले यह गर्मी में ज्यादा सुरक्षित रहता है और पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

नरपत सिंह की यह पहल न सिर्फ पक्षियों की जान बचाने में मदद कर रही है, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी बना रही है। इस गर्मी में आप भी इस छोटे से प्रयास को अपनाकर बेजुबान पक्षियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना तैयार कर सकते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply