रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Onion Peel Fertilizer: प्याज का छिलका बड़े काम की चीज, फेंकने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल!​ | Festive Season में Online Shopping करते समय फर्जी Website से बचें, फ्रॉड का खतरा​ | करवा चौथ पर खरीद रहे हैं पत्नी के लिए सोना, जान लें किन बातों का रखें ध्यान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानिए कितनी होगी टिकट की कीमत?​

Vande Bharat Sleeper Train: अगर आप भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। इस रूट इस रूट पर 31 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने का प्लान बनाया जा रहा है।  प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 31 अक्टूबर को वाराणसी […]

Vande Bharat Sleeper Train: अगर आप भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। इस रूट इस रूट पर 31 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने का प्लान बनाया जा रहा है। 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 31 अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन कार्यक्रम और नियमित संचालन की तारीख को लेकर रेलवे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

कहां से चलाई जाएगी Vande Bharat? 

सूत्रों के अनुसार, उद्घाटन के दिन स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे वाराणसी से रवाना करने की योजना बनाई गई है। इस सफर के दौरान बीम में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। नियमित सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को वाराणसी और दिल्ली के बीच सफर के लिए एक और प्रीमियम ट्रेन का विकल्प मिल सकता है।

प्रस्तावित जानकारी के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का नंबर 27421 और नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन का नंबर 27422 बताया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेन का संभावित टाइमटेबल इस प्रकार है।

वाराणसी से दिल्ली के लिए क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

प्रस्तावित समयसारिणी के मुताबिक, नियमित संचालन शुरू होने के बाद ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। रात 8:50 बजे में वाराणसी से रवाना होगी और  रात 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद  5 मिनट रुकने के बाद प्रयागराज से
रात 10:40 बजे निकलेगी और रात 12:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। फिर वहां से 5 मिनट बाद निकेलगी और अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली  पहुंच जाएगी।  इससे रात में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकती है।

क्या प्रयागराज के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा?

वाराणसीनई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत से प्रयागराज के यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित समयसारिणी के मुताबिक, ट्रेन रात 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद रात 10:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन से कारोबारी, नौकरीपेशा लोग और छात्र रात में यात्रा करके सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे। इससे उन्हें दिन के समय का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। फिलहाल, प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के पास हमसफर, शिवगंगा और प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के विकल्प हैं।

दिल्ली से वाराणसी लौटने का क्या होगा समय?

वापसी यात्रा के लिए भी ट्रेन की प्रस्तावित समयसारिणी जारी की गई है। इसके अनुसार, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन रात में रवाना होगी और अगले दिन सुबह अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे प्रस्थान करेगी। फिर दूसरे दिन सुबह 4:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। फिर सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

कितना होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया यात्रा की दूरी और कोच की श्रेणी के आधार पर तय किया जाएगा। दिए गए विवरण के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में AC 3टियर के लिए GST के बिना 2.40 रुपये प्रति किलोमीटर की दर बताई थी।

इस दर के हिसाब से 1,000 किलोमीटर की यात्रा का बेस किराया लगभग 2,400 रुपये हो सकता है। हालांकि, यह केवल गणना पर आधारित अनुमान है। वास्तविक किराया यात्रा की दूरी, लागू शुल्क और रेलवे की निर्धारित किराया नीति के अनुसार अलग हो सकता है।

कब से शुरू होगी नियमित सेवा?

रिपोर्ट के मुताबिक , 31 अक्टूबर को उद्घाटन की संभावना जताई जा  रही है। नियमित परिचालन किस दिन से शुरू होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी रेलवे की ओर से जारी की जानी बाकी है। ट्रेन के अंतिम स्टॉपेज, समयसारिणी और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी भी रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद स्पष्ट होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY