शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
England Tour पर विवादों के बीच Pak Batter’s के बचाव में उतरे Coach Michael Smith​ | मां का सिर काटकर ले गया, 2 साल की बेटी का कंकाल मिला… पूर्णिया में खौफनाक हत्याकांड, कहानी सुन रूह कांप जाएगी!​ | कौन हैं BRICS के पार्टनर कंट्रीज, ये 11 सदस्य देशों से कितने अलग? यहां समझें पूरा गणित​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Apple iPhone Duo Launch: Apple का फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, ₹2.99 लाख में मिलेगा डबल स्क्रीन का अनुभव, प्री-ऑर्डर डेट रिलीज​

Apple iPhone Duo Price India 2026: एप्पल ने स्मार्टफोन बाजार में बड़ा कदम उठाते हुए अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है।  iPhone Duo को किताब की तरह खुलने वाले डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को एक बड़े डिस्प्ले का अनुभव मिलता है, जो फोन को खोलने पर […]

Apple iPhone Duo Price India 2026: एप्पल ने स्मार्टफोन बाजार में बड़ा कदम उठाते हुए अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। 

iPhone Duo को किताब की तरह खुलने वाले डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को एक बड़े डिस्प्ले का अनुभव मिलता है, जो फोन को खोलने पर टैबलेट जैसा इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। फोन में 7.6 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन और 5.4 इंच की बाहरी डिस्प्ले दी गई है। 

एप्पल की एंट्री के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग को सीधी चुनौती मिलने वाली है, जिसका इस कैटेगरी में लंबे समय से दबदबा रहा है। 

स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज कम करेगा, आसानी से खुलेगा

एप्पल ने इस डिवाइस को प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम और मजबूत सिरेमिक शील्ड टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि इसका नया हिंज सिस्टम फोन को आसानी से खोलने और बंद करने में मदद करता है, साथ ही स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज को कम करता है।

फोन नए iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा

परफॉर्मेंस के लिए में A20 Pro चिप दी गई है, जो तेज प्रोसेसिंग और बेहतर मल्टीटास्किंग का दावा करती है। यह फोन नए iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें यूजर्स एक साथ कई ऐप चला सकेंगे और बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल वीडियो, गेमिंग और काम के लिए कर सकेंगे।

एप्पल ने iPhone में AI आधारित फीचर्स भी जोड़े हैं

कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। एप्पल ने इसमें AI आधारित फीचर्स भी जोड़े हैं, जो फोटो क्लिक करने के अनुभव को बेहतर बनाएंगे।

23 अक्टूबर से शुरू होगी बिक्री, 16 अक्टूबर से प्रीऑर्डर

भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपए रखी गई है। इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि प्रीऑर्डर 16 अक्टूबर से लिए जाएंगे। फोन नाइट स्काई और स्टार व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY