रविवार, 13 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Journalist Divya Srivastava: महिला पत्रकार ने बताया- योगी से सवाल पूछने के बाद क्या हुआ? बीजेपी ने आरोपों को नकारा, अखिलेश ने साधा निशाना​ | पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन, नोएडा अस्पताल में ली अंतिम सांस… राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर​ | Homemade Soap Making: त्वचा बनेगी मक्खन सी मुलायम, घर पर बना लें एलोवेरा का साबुन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ऑस्ट्रेलिया के सामने अनुष्का शर्मा की टीम इंडिया ने टेके घुटने, पहले ही मैच में 6 विकेट से हारी भारतीय टीम​

भारत A महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के बीच खेले गए पहले अनऑफिशियल टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। कप्तान अनुष्का शर्मा की अगुवाई वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 19 ओवर में 117 […]

भारत A महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के बीच खेले गए पहले अनऑफिशियल टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। कप्तान अनुष्का शर्मा की अगुवाई वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 19 ओवर में 117 रन बनाकर सिमट गई।

Team India ने की बेहद खराब बल्लेबाजी

टॉस जीतकर भारत A ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। वृंदा दिनेश सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान अनुष्का शर्मा भी 7 गेंदों में 6 रन ही बना सकीं। इसके बाद विकेटों का सिलसिला लगातार जारी रहा।

शिप्रा गिरी ने 15 गेंदों पर 17 रन बनाए, जबकि तेजल हसबनिस ने 15 गेंदों में 22 रनों की तेज पारी खेली। मिन्नू मणि ने भी सिर्फ 14 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। अंत में सयाली सतघरे ने 22 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए, लेकिन भारतीय टीम 120 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।

टेस फ्लिंटॉफ बनीं Team India के लिए सबसे बड़ा खतरा

ऑस्ट्रेलिया A की ओर से टेस फ्लिंटॉफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 13 रन देकर चार विकेट झटके। फ्लिंटॉफ ने वृंदा दिनेश, शिप्रा गिरी, तानुजा कंवर और जिंतिमानी कलिता को अपना शिकार बनाया।

सियाना जिंजर ने भी दो विकेट लेकर भारत पर दबाव बनाए रखा, जबकि मिल्ली इलिंगवर्थ ने दो विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए।

सीरीज में वापसी पर होगी Team India की नजरें

भारत A महिला टीम के लिए यह मुकाबला कई युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका था। हालांकि पहला मुकाबला उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अब टीम की नजर अगले मुकाबले पर होगी, जहां बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज में वापसी करना भारतीय टीम की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के इस दौरे में तीन टी20 मुकाबले, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मैच शामिल हैं। ऐसे में भारत A की खिलाड़ियों के पास आगे के मुकाबलों में अपनी क्षमता साबित करने के कई मौके मौजूद हैं।

ALSO REA: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY