Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप रूमर्स पर कुनिका ने किया रिएक्ट, बोलीं- उम्मीद बाकी है

कुनिका सदानंद ने नगमा मिराजकर और आवेज दरबार के ब्रेकअप रूमर्स पर पहली बार बात की है। बिग बॉस 19 में एक साथ दिखाई देने के महीनों बाद सोशल मीडिया स्टार आवेज और नगमा को लेकर खबरें आने लगी की उनका ब्रेकअप हो गया है, क्योंकि दोनों ने साथ में बहुत दिनों से कोई फोटो या वीडियो नहीं शेयर किया है। इतना ही नहीं वह साथ में किसी इवेंट में भी नहीं नजर आ रहे हैं। अब इन अफवाहों के बीच एक्ट्रेस कुनिका का बयान चर्चा में बना हुआ है, जिसके बाद से लोग अटकलें लगा रहे हैं कि उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप रूमर्स पर कुनिका ने किया रिएक्ट, बोलीं- उम्मीद बाकी है
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप रूमर्स पर कुनिका ने किया रिएक्ट, बोलीं- उम्मीद बाकी है

हाल ही में टेली मसाला ने कुनिका सदानंद से नगमा और आवेज के ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में पूछा था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह मेरे लिए दुख की बात है क्योंकि दोनों के साथ मेरा बहुत अच्छा कनेक्शन है। दोनों को मैं बहुत प्यार करती हूं। मुझे पता है नगमा और आवेज ने भी एक दूसरे को बहुत सपोर्ट किया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘तो मैं चाहती हूं कि अगर कुछ सुलह हो जाए या कुछ हो जाए जो भी हो। अगर नहीं भी हो तो दोनों को अच्छे पार्टनर मिले क्योंकि उन्हें मिले थे और शायद डेस्टिनी नहीं चाहिए थी, लेकिन उम्मीद बाकी है कि उन्हें अच्छे पार्टनर मिलेंगे।’ कुनिया का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की डेटिंग लाइफ की बात करें तो वह सबसे पहले 2019 में मिले, जब सोशल मीडिया पर लोग उनकी केमिस्ट्री को पसंद करने लगे। दोनों अक्सर टिकटॉक वीडियो में साथ नजर आते थे और देखते ही देखते इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक बन गए। 2020 की शुरुआत तक, उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।

पिछले साल इस कपल ने बिग बॉस 19 में भी साथ हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपनी शादी का ऐलान किया था। आवेज ने इसी शो में 6 सितंबर, 2025 को नगमा को प्रपोज किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था क वे घर से बाहर जाते ही शादी कर लेंगे। वहीं, दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें तब उड़ी, जब नगमा, आवेज के बर्थडे पार्टी में नजर नहीं आई। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने ब्रेकअप और शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है।

Leave a Reply