योगी कैबिनेट का कल विस्तार हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करेंगे. इसके बाद कल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन नए मंत्रियों के नाम फाइनल हो चुके हैं. अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है. अभी मौजूदा मंत्रिमंडल में 6 जगह खाली हैं.
Khabar Monkey

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में विस्तार के साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभाग में फेरबदल भी होगा. इसके साथ ही कुछ मंत्रियों को संगठन में भी भेजा जा सकता है.





