सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP Budaun Knwar-Yatra DJ Current: यूपी के बदायूं में डीजे में फैला हाईटेंशन करंट, 1 कांवडिए की मौत, 7 बच्चे झुलसे​ | मुनाफा घटा तो धड़ाम से गिरे Raymond Realty के शेयर, निवेशकों ने शुरू की भारी बिकवाली​ | Shakeel Noorani को Mumbai Police ने किया गिरफ्तार, 12 अगस्त तक कस्टडी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘आज सब खेल खत्म कर देंगे…’, पूर्णिया में बैंक मैनेजर ने पत्नी को मारी गोली, मासूम बेटे ने बताई आंखोदेखी​

Purnia Crime News: बिहार के पूर्णिया शहर स्थित पूर्णिया कॉलेज रोड के रेणु नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घरेलू कलह में एक बैंक मैनेजर पति ने अपनी टीचर पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के समय दंपती का 9 वर्षीय बेटा वहीं […]

Purnia Crime News: बिहार के पूर्णिया शहर स्थित पूर्णिया कॉलेज रोड के रेणु नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घरेलू कलह में एक बैंक मैनेजर पति ने अपनी टीचर पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के समय दंपती का 9 वर्षीय बेटा वहीं मौजूद था, जो इस खौफनाक मंजर का प्रत्यक्षदर्शी बना. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.

वारदात के तुरंत बाद मृतका के 9 वर्षीय मासूम बेटे ने रोते हुए अपने मामा गौरी शंकर को फोन मिलाया. बच्चे ने घबराए स्वर में कहा, “मामा! पापा ने मम्मी को गोली मार दी है.”

शुरुआत में परिजनों को बच्चे की बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब वे आननफानन में रेणु नगर स्थित घर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. शालिनी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं और उनकी मौत हो चुकी थी. सीने में गोली लगने के निशान थे और पास ही एक खोखा पड़ा था, जिसे मासूम ने उठाकर डस्टबिन में डाल दिया था. परिजनों ने तुरंत डायल112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

“दोतीन दिनों से चल रहा था झगड़ा”

मृतका की पहचान शालिनी कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मधेपुरा की रहने वाली थीं और पेशे से शिक्षिका थीं. उनका ससुराल अररिया जिले के विशनपुर में है. आरोपी पति राजकुमार यादव मधुबनी में स्थित कोऑपरेटिव बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. दंपति के दो बेटे हैं .

मासूम बेटे ने परिजनों और पुलिस को बताया कि पिछले दोतीन दिनों से मम्मीपापा के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था. रविवार को भी बहस के दौरान पिता ने गुस्से में कहा, “आज तुमको मार ही देंगे, सब खेल खत्म कर देते हैं.” इसके बाद आरोपी कुछ देर बाहर गया और लौटकर पिस्टल निकाली और शालिनी के सीने में गोली दाग दी.

बच्चों को कमरे में बंद कर फरार हुआ पिता

गोली लगते ही शालिनी लहूलुहान होकर गिर पड़ीं. इसके बाद आरोपी पिता ने दोनों बच्चों को घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी और मुख्य द्वार से फरार हो गया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी भी दौड़े, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस जांच और कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भिजवाया गया है. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद में हत्या का प्रतीत हो रहा है. मासूम बच्चे के बयान और फॉरेंसिक साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है. फरार आरोपी बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस वारदात ने दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया है और दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY