सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Daler Mehndi Controversy: सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल, शराब पीने का आरोप, कहा- आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे​ | Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, दो आरोपी सोनीपत के मजदूर, तीसरा मुंबई में रैपिडो राइडर, पुलिस ने खोली पूरी कहानी​ | Priyagold बिस्किट खाने वाले सावधान! नेपाल ने लगाई Import-Sales पर रोक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

1 Crore SIP Calculator: SIP से 10 साल में बन सकते है ₹1 करोड़ का फंड, जानें हर महीने कितना करना होगा निवेश?​

1 Crore SIP Calculator: अगर आप भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ बचत करना काफी नहीं होगा। आपको स्मार्ट निवेश की रणनीति अपनानी होगी और आर्थिक अनुशासन का पालन करना होगा। ऐसे में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।  SIP में छोटेछोटे मासिक निवेश से आप लंबी अवधि […]

1 Crore SIP Calculator: अगर आप भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ बचत करना काफी नहीं होगा। आपको स्मार्ट निवेश की रणनीति अपनानी होगी और आर्थिक अनुशासन का पालन करना होगा। ऐसे में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।  SIP में छोटेछोटे मासिक निवेश से आप लंबी अवधि में करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं। 

10 साल में 1 करोड़ कैसे बनाएं?

आज के समय में हर कोई अपने पैसों को तेज़ी से बढ़ाना चाहता है और इसके लिए सिप निवेश सबसे अच्छा माना जाता है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में रेगुलर इन्वेस्ट करके 10 साल में 1 करोड़ बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको एक फिक्स अमाउंट की मंथली SIP शुरू करनी होगी। दरअसल एसआईपी लंबे समय में रूपी कॉस्ट एवरेजिंग और कंपाउंडिंग का बेहतर लाभ देती है, जिससे बड़ा कॉर्पस तैयार हो जाता है।

 

1 करोड़ रुपये का फंड कितने समय में बनेगा?

म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए 1 करोड़ रुपए का फंड बनाने के लिए समय और मंथली निवेश बहुत मायने रखता है। 10 साल के आधार पर अलगअलग रिटर्न का हिसाब नीचे दिया गया है।

10 साल में 12% सालाना रिटर्न पर 

10 साल में 12% सालाना रिटर्न के साथ ₹1 करोड़ का फंड बनाने के लिए आपको हर महीने में करीब ₹43,041 की नियमित SIP करनी होगी।

 इस पूरे निवेश प्लान में आपका कुल निवेश ₹51.65 लाख होगा और कंपाउंडिंग की मदद से आपको ₹48.35 लाख का अनुमानित रिटर्न मिलेगा। आपको कुल फंड ₹1,00,00,106 मिलेगा। 

10 साल में 14% सालाना रिटर्न पर 

14% का सालाना रिटर्न मिलने पर 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के आपको हर महीने में  लगभग ₹38,600 की SIP शुरू करनी होगी। आपका 10 साल में कुल निवेश 46.32 लाख का होगा। इससे आपको ब्याज ₹54.85 लाख का मुनाफा होगा। 

कुल मिलने वाली राशि ₹46,32,000 + ₹54,84,72 = 1,01,16,727 मिलेगा। 

इन बातों का रखें ध्यान

1. शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है, यह बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है।

2. करोड़पति बनने के लिए हर महीने बिना रुके लगातार 10 वर्षों तक निवेश बनाए रखना जरूरी है।

3. महीने की किस तारीख को एसआईपी कटे, इससे लॉन्गटर्म रिटर्न पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। सबसे बेहतर है कि आप अपनी सैलरी या कमाई आने के 23 दिन बाद की तारीख चुनें, ताकि खाते में पर्याप्त बैलेंस रहे और किस्त बाउंस न हो।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY